अजमेर

CBSE : स्टूडेंट्स की मार्कशीट तैयार, यूं पहुंचेगी स्कूल में

नियमित और स्वयंपाठी विद्यार्थियों की अंकतालिकाएं और सर्टिफिकेट जल्द स्कूल भेजे जाएंगे।
less than 1 minute read
May 09, 2019
cbse marksheet
cbse marksheet

अजमेर. सीबीएसई दसवीं और बारहवीं के विद्यार्थियों की अंकतालिकाएं जल्द स्कूल में भेजेगा। इनमें नियमित और स्वंयपाठी विद्यार्थियों की अंकतालिकाएं शामिल होंगी।

सीबीएसई की दसवीं और बारहवीं की परीक्षाओं के नतीजे घोषित हो चुके हैं। देश में बारहवीं में करीब 13 लाख और दसवीं में 18 लाख से ज्यादा विद्यार्थी शामिल हुए हैं। इन विद्यार्थियों की अंकतालिकाएं तैयार हो रही हैं। नियमित और स्वयंपाठी विद्यार्थियों की अंकतालिकाएं और सर्टिफिकेट जल्द स्कूल भेजे जाएंगे। मालूम हो कि अजमेर रीजन में दसवीं में 1 लाख 94 हजार 826 और बारहवीं में 1 लाख 44 हजार 127 विद्यार्थी पंजीकृत हैं।

ताकि नहीं हो प्रवेश में दिक्कत...
सीबीएसई प्रतिवर्ष मई के अंत तक दसवीं-बारहवीं के नतीजे घोषित करता था। इसके बाद जून के पहले पखवाड़े तक अंकतालिकाएं-सर्टिफिकेट भेजी जाती थी। कई संस्थाएं इंटरनेट की अंकतालिका स्वीकार नहीं करती हैं। इससे कॉलेज और यूनिवर्सिटी में दाखिला लेने वाले विद्यार्थी परेशान होते हैं। इस बार बोर्ड ने सबको चौंकाते हुए मई के शुरुआत में ही नतीजे घोषित कर दिए हैं। लिहाजा बोर्ड के पास अंकतालिका-सर्टिफिकेट भेजने के लिए पर्याप्त वक्त है।

Published on:
09 May 2019 07:44 am