
weather change in ajmer
अजमेर. सूरज की तपन मंगलवार को भी महसूस हो रही है। तीखी धूप और गर्म हवा के थपेड़े सुबह से ही परेशान करने में जुटे हैं। इसका जनजीवन पर असर देखा जा सकता है। अधिकतम तापमान इन दिनों 40 से 41 डिग्री के बीच घूम रहा है।
सुबह की ठंडक धूप निकलते ही नदारद हो गई। तीखी धूप के चलते लोग परेशान दिखे। पिछले दिनों फैनी तूफान के असर से बादल मंडराए थे। अब उसका असर भी खत्म हो गया है। इन दिनों दोपहर बाद कोई राहत नहीं मिल रही है। शहर में मुख्य सडक़ों और रिहायशी इलाकों में कफ्र्यू जैसा माहौल देखा जा सकता है। विद्यार्थी परीक्षा देने और आमजन जरूरत होने पर ही बाहर निकल रहे हैं। न्यूनतम तापमान 27 से 29 डिग्री के बीच घूम रहा है।
फिर 40 डिग्री पर पहुंचा पारा
बीते 24 अप्रेल से 2 मई तक पारा 40 डिग्री के ऊपर बना हुआ था। फैनी तूफान के चलते 3 और 4 मई को मौसम में कुछ बदलाव हुआ। बादल छाने-टपका-टपकी से पारा नीचे लुढकऱ 39 डिग्री पर पहुंच गया। तूफान का असर खत्म होते ही सूरज के तेवर फिर चढ़ गए हैं। इसके चलते पारा 40 डिग्री के पार पहुंच गया है। हालांकि मौसम विभाग ने रेतीले अंधड़ और तेज हवाएं चलने की संभावना जताई है।
Updated on:
05 May 2019 05:30 am
Published on:
07 May 2019 08:44 am
बड़ी खबरें
View Allअजमेर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
