अजमेर

Celebration: साल 2022 का करेंगे वेलकम, होंगे अजमेर में कई प्रोग्राम

कई होटल और संस्थानों ने जयपुर, मुंबई, दिल्ली, पुणे और अहमदाबाद से म्यूजिकल ग्रुप को बुलाया है।

less than 1 minute read
Dec 31, 2021
new year celebration in ajmer

अजमेर.

साल 2022 के स्वागत करने के लिए शहरवासी तैयार हैं। शुक्रवार को न्यू ईयर सेलिब्रेशन की धूम रहेगी। छोटे-बड़े होटल, रेस्टोरेंट, क्लब और अन्य स्थानों पर डिनर, विशेष सजावट, डांस फ्लोर और अन्य कार्यक्रम होंगे। लेकिन सरकार की कोरोना गाइड लाइन के अनुसार रात्रि 12.30 तक ही पार्टी हो सकेंगी।

ये भी पढ़ें

RPSC: फॉर्म में कीजिए ऑनलाइन संशोधन, 31 दिंसबर से सुविधा

साल 2021 के अंतिम दिन यानि 31 दिसंबर को शहर के प्रमुख होटल, रिजॉर्ट, रेस्टोरेंट, हाईवे पर बने होटल और गार्डन रेस्टोरेंट मेंं न्यू ईयर गाला, डिनर पार्टी, डीजे डांस, मनोरंजक प्रतियोगिताएं होंगी।

दिए हैं यह स्पेशल नाम
-हैलो 2022-अंडर द मिडनाइट स्काई
-मिडनाइट डिनर गाला
-ब्लैक एंड व्हाइट थीम

यूं चल रहीं हैं तैयारी
-होटल में बनाए हैं फेमिली डिनर जोन
-किड्स, बॉयज-गल्र्स डांस फ्लोर
-2022 सेल्फी जोन

बुलाए म्यूजिकल ग्रुप
साल 2022 के जश्न में प्रमुख आकर्षण नृत्य और संगीत कार्यक्रम होंगे। नौजवान, महिलाएं-पुरुष, बालक-बालिकाएं अपने पसंदीदा गीतों पर नृत्य और गीत पेश करेंगे। कई होटल और संस्थानों ने जयपुर, मुंबई, दिल्ली, पुणे और अहमदाबाद से म्यूजिकल ग्रुप को बुलाया है।

तैयार हुए स्पेशल केक
नए साल के जश्न में केक काटे जाएंगे। केसरगंज, मदार गेट, शास्त्री नगर, वैशाली नगर, आदर्श नगर और अन्य इलाकों में बेकरी शॉप्स पर स्पेशल केक बनाए गए हैं। इनमें स्ट्रॉबेरी, चॉकलेट, ग्रेप्स एंड ब्लैक बेरी केक, वनीला, पिंक, ड्रायफ्रूट, कॉफी केक शामिल हैं।

धार्मिक संस्थाओं के भी कार्यक्रम
शहर में नए साल को लेकर कई धार्मिक संगठनों के कार्यक्रम होंगे। कैथोलिक और प्रोटेस्टेंट चर्च में विशेष न्यू ईयर सर्विस ह ोगी। इनमें रात्रि 11.30 बजे प्रार्थनाएं होंगी। कई दूसरे संगठनों ने भी प्रार्थना और अन्य कार्यक्रमों का आयोजन किया है।

पुलिस रहेगी मुस्तैद
नए साल पर होने वाले जश्न को लेकर पुलिस मुस्तैद रहेगी। शहर की प्रमुख सड़कों, होटल-रेस्टोरेंट के बाहर विशेष तौर पर जाप्ता तैनात रहेगा। हाइवे पर भी पुलिस गश्त रहेगी। सड़कों पर हुड़दंग करने वाले, शोर-शराबा, शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई होगी।

ये भी पढ़ें

PTET 2022: जयनारायण व्यास यूनिवर्सिटी कराएगी पीटीईटी
Published on:
31 Dec 2021 08:30 am
Also Read
View All