अजमेर

महात्मा गांधी स्मृति वन कहलाएंगे ये खूबसूरत गार्डन

राज्य सरकार ने नगर वन उद्यान को महात्मा गांधी स्मृति वन का नाम दिया है।
2 min read
Feb 26, 2020
city garden
city garden

अजमेर. शास्त्री नगर-लोहागल रोड स्थित नगर वन उद्यान अब महात्मा गांधी स्मृति वन कहलाएगा। महात्मा गांधी की 150 वीं जयंती पर सरकार की अधिसूचना के बाद वन विभाग ने इसका नामकरण किया है।

नगर वन उद्यान का 22 जून 2017 को तत्कालीन वन एवं पर्यावरण मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर ने शिलान्यास किया था। यह उद्यान शास्त्री नगर-लोहागल रोड पर स्थित है। यहां वॉकिंग ट्रेक, बच्चों के लिए झूले, वॉच टावर, पानी की बचत के लिए कृत्रिम तालाब-एनिकट बनाए गए हैं। इस उद्यान का बीते वर्ष 22 नवंबर को वन एवं पर्यावरण मंत्री सुखराम विश्नोई ने लोकार्पण किया। मालूम हो कि अजमेर के अलावा जयपुर के मुहाना नगरीय क्षेत्र, कोटा के भदाना नगरीय क्षेत्रए उदयपुर के चीरवा घाटा और चुरू के रतनगढ़ में नगरीय वन बनाए गए हैं।

महात्मा गांधी स्मृति वन
पूरा देश महात्मा गांधी की 150 वीं जयंती मना रहा है। इसके तहत राज्य सरकार ने नगर वन उद्यान को महात्मा गांधी स्मृति वन का नाम दिया है। सरकार की अधिसूचना जारी होते ही वन विभाग ने इसकी अनुपालना की है। मालूम हो कि केंद्र सरकार से 6 करोड़ से ज्यादा की राशि मांग की गई थी। इसमें बीस फीसदी राशि राज्य सरकार ने वहन की है।

Read More: दिलवाली दुल्हनिया’ नहीं वह तो फर्जी बीवी बनकर लूट ले गई
सरकार के आदेशानुसार सभी वन उद्यानों के नाम महात्मा गांधी स्मृति वन किया गया है।
लोकेश शर्मा, सहायक वन निरीक्षक

दस अभ्यर्थियों का चयन

अजमेर. राजस्थान लोक सेवा आयोग ने सहायक नगर नियोजक भर्ती-2018-19 का साक्षात्कार परिणाम मंगलवार को घोषित कर दिया है। सचिव आशीष गुप्ता ने बताया कि आयोग ने दस पदों के लिए साक्षात्कार कराए थे। चयनित अभ्यर्थियों के नाम नगर नियोजक विभाग को भेजे गए हैं।

Published on:
26 Feb 2020 08:04 am