अजमेर

ब्यावर गैस कांड में उजड़े कई परिवार, कलक्टर ने दिए जांच के आदेश

राजस्व मण्डल अध्यक्ष एवं ब्यावर दुखांतिका के जांच अधिकारी वी.श्रीनिवास की अध्यक्षता में सिलेंडर फटने की दुर्घटना की जांच के बैठक राजस्व मंडल सभागार
2 min read
Feb 22, 2018
Feature image

अजमेर .राजस्व मण्डल अध्यक्ष एवं ब्यावर दुखांतिका के जांच अधिकारी वी.श्रीनिवास की अध्यक्षता में सिलेंडर फटने की दुर्घटना की जांच के संबंध में प्रथम बैठक बुधवार को राजस्व मंडल सभागार में आयोजन किया गया। जांच अधिकारी अपनी अंतिम रिपोर्ट 19 मार्च को सौंपेंगे।
राजस्व मण्डल के उपनिबंधक सुरेश सिंधी ने बताया कि ब्यावर में गैस सिलैंंडर फ टने की दुर्घटना की जांच के संबंध में आयोजित बैठक में जिला कलक्टर गौरव गोयल ने दुर्घटना की विस्तृत जानकारी दी। पुलिस विभाग से एफ आईआर एवं फ ोरेंसिक रिपोर्ट मांगी गई।

जवाहर लाल नेहरू चिकित्सालय अजमेर एवं अमृतकौर चिकित्सालय ब्यावर से रोगियों की रिपोर्ट ली गई। बैठक में खाद्य विभाग जयपुर ,नगर परिषद ब्यावर तथा पैट्रोलियम कम्पनियों के नियामक प्रावधानों की जानकारी ली गई। पैट्रोलियम कम्पनियों के अधिकारियों को मौका निरीक्षण कर रिपोर्ट तैयार करने के साथ ही दुर्घटना की जांच करने के निर्देश दिए।

आगामी बैठकें 8 व 12 मार्च को, जांच रिपोर्ट 19 मार्च को पेश होगी
दुखांतिका की जांच के संबंध में आगामी बैठकें 8 मार्च एवं 12 मार्च को आयोजित की जाएगी। जांच अधिकारी 22 फरवरी को ब्यावर के अधिकारियों के साथ घटना स्थल का निरीक्षण करेंगे। इसके उपखंड अधिकारी कार्यालय में प्रथम जनसुनवाई करेंगे। जांच अधिकारी द्वारा ब्यावर में द्वितीय जनसुनवाई 28 फ रवरी को तथा जयपुर में तृतीय जनसुनवाई 7 मार्च को आयोजित की जाएगी। इस दुर्घटना की जांच रिपोर्ट 19 मार्च को राज्य सरकार को सौंपी जाएगी। इस अवसर पर संभागीय आयुक्त हनुमान सहाय मीना, पुलिस महानिरीक्षक मालिनी अग्रवाल,पुलिस अधीक्षक राजेन्द्र सिंह, खाद्य विभाग के संयुक्त सचिव, ब्यावर उपखण्ड अधिकारी पीयूष समारिया, अतिरिक्त जिला कलक्टर अबु सूफि यान चौहान सहित पैट्रोलियम कम्पनियों तथा अग्निशमन विभाग सहित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।


यह भी पढ़ें...कार की टक्कर से स्कूटर सवार जख्मी

अजमेर.
कोटड़ा इलाके में तेज रफ्तार कार ने स्कूटर सवार को टक्कर मार दी। दुर्घटना में स्कूटर सवार युवक जख्मी हो गया। उसे निकट के निजी अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी। पीडि़त ने मामले की शिकायत क्रिश्चियन गंज थाने में दी है।

नागफनी निवासी इमरान बुधवार रात कोटड़ा से स्कूटर पर घर लौट रहा था। कोटड़ा तेजा थान के निकट तेज रफ्तार कार ने स्कूटर को टक्कर मार दी। इमरान जख्मी हो गया जबकि स्कूटर में क्षतिग्रस्त हो गया। चालक कार समेत फरार हो गया। घायल इमरान को राहगीर पास के अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां उसको प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी। इमरान ने मामले की क्रिश्चियन गंज थाने में शिकायत दी। पुलिसम मामले की पड़ताल शुरू कर दी।

Published on:
22 Feb 2018 09:29 am