
चन्द्रप्रकाश जोशी/ अजमेर . प्रसूताओं के दस्तावेज अपूर्ण होने एवं मॉनिटरिंग के अभाव में डेढ़ वर्ष गुजरने के बावजूद बेटियों के हिस्से के करीब सवा करोड़ रुपए प्रसूता माताओं के खातों में जमा नहीं हो पाए। करीब 4901 बालिकाओं के जन्म के बाद प्रथम परिलाभ के रूप में मिलने वाली प्रति बेटी 2500 रुपए का भुगतान नहीं हो पाया है। ऐसे में कुल 1 करोड़ 22 लाख 52 हजार 500 रुपए का भुगतान नहीं हो पाया है।
Published on:
22 Feb 2018 08:47 am
