अजमेर

Crime in Ajmer:अजमेर के दरगाह इलाके में चलता है यह काला कारोबार

जायरीन को प्रलोभन देकर हार-जीत का जुआ खेलते चार आरोपियों को गिरफ्तार किया।
2 min read
• •
Updated: 3 Jan 2020, 7:23 PM IST
gambler arrest
gambler arrest

अजमेर. तारागढ़ जाने वाले कच्चे मार्ग पल लाल-काला जुआ (gambling in ajmer) खेलते चार आरोपियों को शुक्रवार को दरगाह थाना (dargah thana police) पुलिस ने गिरफ्तार किया। पुलिस ने इनसे 10 हजार 200 रुपए जब्त किए हैं।

थाना प्रभारी हेमराज ने बताया कि एसपी कुंवर राष्ट्रदीप (kunwar rashtradeep) के निर्देशानुसार दरगाह इलाके में जुआ-सट्टा की रोकथाम कार्रवाई जारी है। तारागढ़ के कच्चे रास्ते पर लाल-काला जुआ खेलने की सूचना मिली। उप निरीक्षक महेंद्र सिंह, कांस्टेबल जितेंद्र, महेंद्र सिंह, रविंद्र, ओमप्रकाश की टीम (special team) गठित की गई। टीम ने जायरीन को प्रलोभन देकर हार-जीत का जुआ खेलते चार आरोपियों को गिरफ्तार किया।

नकदी और सामान बरामद
10 हजार 200 रुपए और लाल-काले रंग के स्टाइगर बरामद

यह चढ़े पुलिस के हत्थे
शाकिर गली गरीब नवाज कॉलोनी निवासी मोहम्मद शमशाद शेख (32) पुत्र मोहम्मद हुसैन
सलीम मंजिल कातन बावड़ी निवासी नजीरउल्ला खान उर्फ नज्जू (45) पुुत्र अशमत उल्ला
रावला मोहल्ला बाबूशाह का मकान डुमाडा निवासी अरबाज (22) पुत्र पप्पू
रानाघाट थाना आनुलिया जिला नदीबा पश्चिम बंगाल निवासी असलम शेख (31) पुत्र मुबारक शेख

बाइकर ने छीना मोबाइल

अजमेर. बाइकर्स ने निजी कंपनी में कार्यरत कर्मचारी का मोबाइल उड़ा लिया। कर्मचारी ने अलवर गेट थाने में मामला दर्ज कराया है। उत्तर प्रदेश के अमरपुर थाना गौंडा निवासी पंकज कुमार पुत्र रामसिंह आदर्श नगर स्थित निजी कंपनी में कार्यरत है। उसने शिकायत में बताया कि वह कंपनी से घर लौटने के लिए सडक़ पर निकला। उसके हाथ मे मोबाइल था। इस दौरान बाइकर्स ने उसे बातों में उलझाया। बातें करते-करते वे मोबाइल छीनकर रफूचक्कर हो गए।

हड़पे 36 हजार रुपए

अजमेर. धोखाधड़ी कर रुपए हड़पने का मामला क्लाक टावर थाने में दर्ज हुआ है। लोटा की ढाणी थांवला निवासी छोटूराम पुत्र हीराराम ने बताया कि उसने रवि कुमार को राशि और कागजात सौंपे थे। इसमें उसने 36 हजार रुपए हड़प लिए। राशि लौटाने के बजाय वह धमकियां दे रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

Published on: