अजमेर

Crime In Ajmer: रेप केस ने किया अजमेर को शर्मसार, पुलिस जुटी जांच में

अलवर गेट और क्रिश्चयनगंज थाने में हुई घटना ।दुष्कर्म की घटनाओं ने किया शर्मसार ।

2 min read
Nov 28, 2019
rpae case in ajmer

अजमेर. दुष्कर्म की दो घटनाओं ने गुरुवार को शहर को शर्मसार कर दिया। अलवर गेट और क्रिश्चयगंज थाना क्षेत्र पुलिस दोनों मामलों की जांच में जुटी है।

केस-1
क्रिश्चयनगंज थाना इलाके में एक युवक ने महिला को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया। पीडि़ता ने बताया कि आरोपी कुछ अर्से से उसे शादी का झांसा दे रहा था। उसने कई बार दुष्कर्म किया। साथ ही फोटो खींचकर ब्लैकमेल करने लगा।

केस-2

अलवर गेट थाना इलाके में भी दुष्कर्म की घटना हुई। पीडि़ता ने बताया कि तोपदड़ा निवासी आरोपी लम्बे अर्से से उसे शादी का दबाव डाल रहा था उसने घर पर दुष्कर्म किया। इस मामले में सीओ नॉर्थ डॉ. प्रियंका रघुवंशी को जांच सौंपी गई है।

इंजीनियरिंग कॉलेज करेगा पुलिस और लोगों की की मदद

ऑनलाइन ठगी और साइबर क्राइम के बढ़ते मामलों को देखते हुए इंजीनियरिंग कॉलेज जल्द पुलिस और लोगों की मदद करेगा। जिला पुलिस के साथ मिलकर कॉलेज जागरुकता अभियान चलाएगा। लोगों को ऑनलाइन, ई-बिजनेस लेन-देन सहित अन्य मामलों में सुरक्षा फीचर्स की जानकारी दी जाएगी। इसके लिए व्याख्यान, लघु नाटिका और प्रजन्टेशन दिए जाएंगे।

ऑनलाइन ट्रांजिक्शन को बढ़ावा देने के साथ ऑनलाइन क्राइम भी बढ़ गया है। अजमेर भी इसमें पीछे नहीं है। यहां हर महीने ऑनलाइन ठगी के मामले सामने आ रहे हैं। इनमें ठगों द्वारा बड़ी रकम उड़ाने के मामले ही पुलिस में दर्ज हुए हैं। छोटी रकम के कई मामलों में रिपोर्ट भी दर्ज नहीं होती है। ज्यादातर मामलों में लोगों द्वारा ठगों को ओटीपी और अन्य जानकारियां देने, सुरक्षा फीचर्स का इस्तेमाल नहीं करना सामने आया है। लिहाजा इंजीनियरिंग कॉलेज बड़ल्या ने जिला पुलिस के साथ मिलकर जागरुकता अभियान की योजना बनाई है।

Published on:
28 Nov 2019 10:52 am
Also Read
View All