31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अजमेर
CRIME: जरा सा पत्थर मारना पड़ा महंगा, नहीं मालूम था होगा ये हाल
Play video

CRIME: जरा सा पत्थर मारना पड़ा महंगा, नहीं मालूम था होगा ये हाल

पत्नी शिरीन सहित तीन वर्षीय बेटी के साथ मारपीट की। आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी।
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

raktim tiwari

•

Updated: 28 Nov 2019, 7:15 AM IST

अजमेर. देहली गेट क्षेत्र पीर मीठा गली में श्वान ( street dog) को पत्थर मारकर भगाना एक दम्पति (copule) को महंगा पड़ गया। करीब छह-सात लोगों ने दम्पति के साथ मारपीट कर दी। इस संबंध में पीडि़त ने गंज थाना पुलिस में मामला दर्ज कराया है।

Read More: Exclusive-फिर कसौटी पर कसे जाएंगे “लाभार्थी”

देहली गेट क्षेत्र पीर मीठा गली के निकट रहने वाले सलीम खान पुत्र रहमान ने बताया कि गली में आवारा श्वान (dog) का आतंक व्याप्त है। वह कई लोगों और जायरीन को काट (dog bite) चुका है। इससे लोगों में भी भय व्याप्त है। बुधवार तडक़े उसने पत्थर मारकर श्वान (dog) को भगाया तो कुछ लोगों को यह नागरवार गुजरा।

Read More: यहां 17 वोट वाली निर्दलीय प्रत्याशी की लगी लॉटरी, पहली पालिकाध्यक्ष बनी

करीब छह-सात लोगों ने घर में घुसकर उस पर हमला (atack) कर दिया आरोपियों ने उसकी पत्नी शिरीन सहित तीन वर्षीय बेटी के साथ मारपीट की। आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी।

Read More: Good News: पॉलीटेक्निक स्टूडेंट्स के लिए बनेंगे ई-कंटेंट, होगा ये फायदा

देशी और हथकड़ी शराब सहित तीन गिरफ्तार

शहर में शराब का अवैध कारोबार जारी है। गंज थाना पुलिस ने बुधवार को तीन लोगों को देशी और हथकड़ी शराब सहित गिरफ्तार किया। गंज थाना प्रभारी जयसिंह ने बताया कि अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का अभियान जारी है। इसके तहत पुलिस ने तीन जगह दबिश दी। अजयसर गांव से खेमाराम, बोराज से मि_ू और नागफणी से रवि शर्मा को अवैध शराब सहित गिरफ्तार किया गया। खेमाराम और मि_ू सिंह से देशी शराब के 60-60 पव्वे और रवि से हथकड़ी शराब बरामद की गई।

Read More: Theft case: दुकान के तोड़े ताले, सात हजार रुपए पार

रात्रि 8 बजे बाद बेचते हैं शराब

थाना प्रभारी सिंह ने बताया कि पाबंदी के बावजूद तीनों व्यक्ति रात्रि 8 बजे बाद शराब बेचते हैं। इनके खिलाफ आबकारी नियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। मालूम हो कि राज्य सरकार ने रात्रि 8 बजे बाद शराब बेचने पर पाबंदी लगाई है। इसके बावजूद शहर में शराब की दुकानों में छोटे सुराख-खिड़कियां अथवा प्लास्टिक की बाल्टियों-छोटे कंटेनर में रखकर चोरी-छिपे शराब उपलब्ध कराई जा रही है।