30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Traffic Rule: शहर के अंदरूनी हिस्सों में वन-वे, पहले दिन परेशानी

खासतौर पर स्कूल की छुट्टी होने पर कई ऑटो, वैन और बसों को अंदरूनी इलाकों के लिए घूमकर जाना पड़ा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

raktim tiwari

•

Updated: 27 Nov 2019, 2:30 PM IST

traffic in ajmer

traffic in ajmer

अजमेर. एलिवेटेड ब्रिज (elevated bridge) के निर्माण और यातायात दबाव के चलते बुधवार से शहर के अंदरूनी हिस्सों में वन-वे व्यवस्था (one way) लागू हो गई। पहले दिन तिपहिया-चौपहिया वाहन चालकों को परेशानियां भी हुई। रूट बदलने (route divert) से उन्हें घूमकर जाना पड़ा। हालांकि दोपहिया वाहन चालकों के लिए आसानी रही। लेकिन वाहनों की रेल-पेल लगी रही।

Read More: Theft: आई थी भतीजे के शादी में, नहीं सोचा था होगा ये हाल

नया बाजार, चूड़ी बाजार, पुरानी मंडी, आगरा गेट, सोनीजी की नसियां, धानमंडी और अन्य अंदरूनी इलाके में वन-वे यातायात लागू किया गया है। यातायात पुलिस (traffic police) ने बुधवार से ट्रेफिक व्यवस्था में बदलाव किया।

पहला दिन होने से कई तिपहिया और चौपहिया वाहन चालक परेशान हुए। खासतौर पर स्कूल की छुट्टी होने पर कई ऑटो (auto) , वैन (van) और बसों (bus) को अंदरूनी इलाकों के लिए घूमकर जाना पड़ा। यातायात निरीक्षक सुनीता गुर्जर ने बताया कि पुलिस अधीक्षक कुंवर राष्ट्रदीप के निर्देशानुसार वन-वे व्यवस्था लागू की गई है। यातायात नियमों के उलंघन करने पर एम. वी.एक्ट की कार्रवाई का जाएगी।

Read More: Municipal elections - 2019 : नसीराबाद नगर पालिका में बीजेपी के पार्षद वोटिंग करते हुए ,देखें वीडियो

यूं की गई है व्यवस्था

-रेल्वे स्टेशन, गांधी भवन से चूड़ी बाजार, पुरानी मण्डी, नया बाजार, दरगाह जाने वाले वाहन चूड़ी बाजार तिराहे से प्रवेश कर सकेंगे।
-आगरा गेट की तरफ से आने वाले वाहन पुरानी मंडी, नया बाजार, दरगाह जाने वाले वाहन कोतवाली थाने के सामने से प्रवेश कर सकेंगे।

-चूड़ी बाजार और कोतवाली के सामने से प्रवेश किए वाहन पुन: चूड़ी बाजार नहीं जाकर कोतवाली के सामने अथवा गणेश मन्दिर के सामने से होते हुए आगरा गेट या नसियां के सामने निकल सकेंगे।
- सोनी जी की नसियां और आगरा गेट से कोइ भी तिपहिया, चौपहिया वाहन गणेश मन्दिर के सामने से नया बाजार चौपड़ दरगाह, पुरानी मण्डी नही जाएंगे।

-धान मण्डी से स्टेशन या आगरा गेट जाने वाले वाहन कड़क्का चौक से पटटी कटला होते हुए गणेश मन्दिर के सामने से आगरा गेट अथवा स्टेशन जाएंगे। वाहन पटटी कटला से कडक्का चौक, धानमंडी नही जाएंगे।
-रेल्वे स्टेशन बस स्टैण्ड से आने वाले तिपहिया अथवा चौपहिया वाहन चूड़ी बाजार तिराहा व कोतवाली गेट से सामने से होते हुए नया बाजार चौपड, लक्ष्मी चौक, कडक्का चौक सेे धान मंडी जाएंगे।

-खजाना गली मे घी मंडी एवं नला बाजार की तरफ से तिपहिया और चौपहिया वाहन का विषेष परिस्थितियों के अलावा पूर्णत: प्रवेश निषेध रहेगा।