अजमेर

Crime: पुलिस ढूंढ रही लुटेरों को, अब तक नहीं सुराग

पुलिस को दोनों वारदात में शामिल लुटेरों का कोई सुराग नहीं लगा है।

2 min read
Dec 24, 2019
crime in ajmer

अजमेर. शहर में बीते दो दिन में हुई वारदात का खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस को दोनों वारदात में शामिल लुटेरों का कोई सुराग नहीं लगा है।

केस-1
माकड़वाली रोड बलदेव नगर गली नंबर-दो निवासी गंगा सोनी (56) खरीददारी करने चूड़ी बाजार-नया बाजार आई थी। वे मुख्य डाकघर के समीप टैम्पो का इंतजार कर रही थी। इस दौरान तीन लुटेरे उसके साथ खड़े हो गए। उन्होंने गंगा देवी को पास में झगड़ा-फसाद होने की बात कहते हुए गहने उतारकर सुरक्षित रखने को कहा। लुटेरे उसे बातों में फंसाकर मदार गेट-कवंडसपुरा और मोइनिया इस्लामिया स्कूल तक लेकर पहुंच गए। यहां बाजे वाली गली में महिला ने सोने की चेन-लॉकेट और दो अंगूठियां उतारकर रुमाल में रख दी। बाद में आभूषण के स्थान पर उसे पत्थर मिले।

केस-2
21 दिसंबर को तोपदड़ा पटेल नगर गली नंबर 3 निवासी ज्योति पत्नी जितेंद्र चौहान के घर एक युवक घुस गया था। युवक ने खुद को उसके बेटे राहुल का दोस्त बताते हुए शादी का कार्ड देना बताया। मकान में दाखिले होते ही उसने पिस्टल तान दी। आरोपी उसे जान से मरारने की धमकी देते हुए भीतर ले गया। उसने नकदी की मांग की। ज्योति के शोर मचाने पर राह चलती महिला घर में घुसी इसके चलते युवक फरार हो गया।

नहीं मिला कोई सुराग
क्लाक टावर थाना पुलिस दोनों वारदात को लेकर सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। घटनास्थल का दौरा भी किया है। फ्रि भी पुलिस को लुटेरों का कोई सुराग नहीं लगा है। क्लाक टावर थाना प्रभारी सूर्यभान सिंह ने बताया कि अभय कमांड सेंटर में भी फुटेज चैक किए जा रहे हैं।

Published on:
24 Dec 2019 08:57 am
Also Read
View All