scriptराजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की परीक्षाएं 5 मार्च से, देखें पूरा टाइम टेबल | Rajasthan Board 12th Time Table 2020 12th exam date | Patrika News
अजमेर

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की परीक्षाएं 5 मार्च से, देखें पूरा टाइम टेबल

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (Rajasthan Board) ने की सीनियर सैकंडरी (Senior secondary exam 2020) और वरिष्ठ उपाध्याय परीक्षाएं 5 मार्च से प्रारंभ होंगी। शिक्षा बोर्ड ने इन परीक्षाओं का टाइम टेबल जारी कर दिया है।

अजमेरDec 22, 2019 / 07:22 pm

Kamlesh Sharma

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की परीक्षाएं 5 मार्च से, देखें टाइम टेबल
अजमेर। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने की सीनियर सैकंडरी और वरिष्ठ उपाध्याय परीक्षाएं 5 मार्च से प्रारंभ होंगी। शिक्षा बोर्ड ने इन परीक्षाओं का टाइम टेबल जारी कर दिया है। बोर्ड परम्परा के अनुसार परीक्षाएं गुरुवार से शुरु होगी। सीनियर सैकंडरी की परीक्षाएं 5 मार्च से प्रारंभ होकर 3 अप्रेल को समाप्त होगी। परीक्षाएं सुबह 8.30 से 11.45 बजे के सत्र में होंगी। सीनियर सैण्कडरी परीक्षा के लिए पूरे प्रदेश में लगभग 8 लाख 70 हजार परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। सैकंडरी परीक्षाएं 12 मार्च से प्रारंभ होंगी।

5 मार्च को अंग्रेजी अनिवार्य
6 मार्च दर्शन शास्त्र
7 मार्च को हिन्दी अनिवार्य
11 मार्च राजनीति विज्ञान/भूविज्ञान/कृषि विज्ञान
12 मार्च को पर्यावरण विज्ञान
13 मार्च समाज शास्त्र/लेखाशास्त्र/ भौतिक विज्ञान
16 मार्च को शारीरिक शिक्षा
17 मार्च इतिहास/कृषि रसायन विज्ञान/रसायन विज्ञान
18 मार्च लोक प्रशासन
19 मार्च को अर्थशास्त्र/ शीघ्र लिपि-हिन्दी/अंग्रेजी/कृषि जीव विज्ञान/जीव विज्ञान
20 मार्च को कंठसंगीत/नृत्य कत्थक/वाद्य संगीत
21 मार्च को भूगोल/व्यवसाय अध्ययन की परीक्षा होगी।

23 मार्च को मनोविज्ञान
24 मार्च को हिन्दी साहित्य, उर्दू साहित्य, सिन्धी साहित्य, गुजराती साहित्य पंजाबी साहित्य, राजस्थानी साहित्य, फारसी, प्राकृत भाषा/टंकण लिपि (अंग्रेजी)
25 मार्च गणित
27 मार्च को अंग्रेजी साहित्य/टंकण लिपि (हिन्दी)
28 मार्च चित्रकला
30 मार्च सूचना प्रौद्योगिकी और प्रोग्रामिंग
31 मार्च गृह विज्ञान
01 अप्रेल को संस्कृत साहित्य
03 अप्रेल को ऑटोमोबाइल/सौंदर्य एवं स्वास्थ्य/ स्वास्थ्य देखभाल/सूचना प्रौद्योगिकी व सूचना प्रौद्योगिकी की समर्पित सेवाऐं/फुटकर बिक्री/ट्रेवल एण्ड टूरिज्म/निजी सुरक्षा/परिधान निर्मित वस्त्र और गृह सज्जा/इलेक्ट्रिकल एंड इलेक्ट्रोनिक्स/सूक्ष्म सिंचाई प्रणाली (कृषि) की परीक्षा होगी।

Home / Ajmer / राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की परीक्षाएं 5 मार्च से, देखें पूरा टाइम टेबल

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो