30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Convocation: 590 जेल प्रहरी लेंगे दीक्षा, अब करेंगे प्रदेश की सेवा

नव नियुक्त प्रहरियों को केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के क्षेत्रीय प्रशिक्षण केन्द्र देवली में प्रशिक्षण दिया गया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

raktim tiwari

•

Updated: 23 Dec 2019, 10:20 AM IST

convocation ceremony

convocation ceremony

अजमेर. नव नियुक्त 590 जेल प्रहरियों की दीक्षांत परेड सोमवार को केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के क्षेत्रीय प्रशिक्षण केन्द्र देवली में शुरू हो गई है। मुख्य अतिथि के रूप में पुलिस महानिदेशक (कारागार) एनआरके रेड्डी मौजूद हैं।

Read More: Firing case: यह नहीं है कोई फैशन, जरा सी गलती पहुंचा सकती है जेल

कारागार प्रशिक्षण संस्थान अजमेर के प्राचार्य पारस जांगिड़ ने बताया कि विभाग द्वारा गत वर्ष प्रहरी सवंर्ग की 670 की विज्ञप्ति जारी की गई थी। इसके लिए सरदार पटेल पुलिस विश्वविद्यालय ने परीक्षा कराई थी।

Read More: पिता का बेहतर इलाज किया तो दस हजार का चेक देने पहुंचा जायरीन

शारीरिक दक्षता औप चिकित्सा परीक्षण के बाद 612 प्रहरियों को नियुक्ति दी गई। नव नियुक्त प्रहरियों को केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के क्षेत्रीय प्रशिक्षण केन्द्र देवली में प्रशिक्षण दिया गया। इनमें से 590 प्रहरियों इसे पूरा किया है।

Read More: MD Drug: अजमेर में एटीएस-एसओजी टीम का डेरा, ड्रग डीलर्स पर नजरें

नवम्बर-दिसम्बर में कारागार प्रशिक्षण संस्थान में प्रहरियों की इंडोर परीक्षाएं हुई। इसमें जेल मैनुअल, मानवाधिकार, आपराधिक मनोविज्ञान, दण्डशास्त्र, ई-प्रिजन्स और आउटडोर विषयों में शारीरिक अभ्यास, मस्केट्री एवं ड्रिल तथा फायरिंग अभ्यास प्रशिक्षण दिया गया।

Read More: Suspicious death : नाना व दोहिती खाना खाकर अच्छे भले सोये और सुबह मिले तो इस हाल में

इंडोर परीक्षा में प्रथम सुरेश चन्द (बेल्ट नं. 3291) और आउटडोर में ऋषिराज चौधरी, ऑवरआल प्रथम (पुरूष) सूरज जाट (बेल्ट नं) 3297 तथा ऑवरआल प्रथम (महिला) ऊर्मिला (बेल्ट नं. 3852) रहे दीक्षान्त परेड के दौरान महानिरीक्षक कारागार विक्रम सिंह करणावत, सीआईएसएफ आरटीसी के प्राचार्य दिग्विजय सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहेंगे।

Read More: Route divert: चल रहा है एलिवेटेड रोड का काम, आप निकल सकते हैं इस रूट से

शास्त्रीय संगीत में गूंजे भारतीय राग

अजमेर. गंधर्व महाविद्यालय के तत्वावधान में कार्यक्रम हुआ। इसमें भारतीय राग गूंजे। विद्यार्थियों और प्रतिभागियों ने शानदार प्रस्तुतियां दी। माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने राजीव गांधी ऑडिटोरियम में आई चांदनी रात शरद की..कार्यक्रम हुआ।