30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Suspicious death : नाना व दोहिती खाना खाकर अच्छे भले सोये और सुबह मिले तो इस हाल में

Suspicious death : नाना व दोहिती की संदिग्धावस्था में मौत जहरीले जंतु के दंश से मौत होने की आशंका दम घुटने से भी मौत की आशंका
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

Preeti Bhatt

•

Updated: 21 Dec 2019, 12:46 PM IST

death body

death body

अजमेर/सराना. सराना थानांतर्गत केबानिया में नाना व दोहिती की संदिग्धावस्था में मौत हो गई। गुरुवार सुबह दोनों के शव मिले। दोनों की जहरीले जंतु के दंश से मौत होने की आशंका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस के अनुसार केबानिया निवासी रामधन (65) पुत्र चतरा मेघवंशी व दोहिती मोना (13) के शव मिले।

जहरीले जंतु के दंश से मौत की आशंका

रामधन के भतीजे राकेश ने पुलिस में दी रिपोर्ट में बताया कि रामधन अपनी दोहिती मोना व दोहिते सूरज (9) के साथ बुधवार को खेत पर फसल की सिंचाई करने गया था। आशंका है कि इस दौरान रामधन व मोना को किसी जहरीले जंतु ने डस लिया। लेकिन उस समय उन्होंने ध्यान नहीं दिया। शाम को तीनों घर लौटने के बाद खाना खाकर सो गए।

गुरुवार सुबह करीब 9 बजे तक दोनों नहीं उठे तो सूरज उन्हें जगाने का प्रयास किया। दोनों को निढाल देख सूरज ने आसपास रह रहे परिजनों को बुलाया। बाद में ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस उपअधीक्षक राजेश वर्मा, सराना थानाधिकारी नियाज मोहम्मद केबानिया पहुंचे और घटना की जानकारी ली। पुलिस ने शवों का टांटोटी के राजकीय सामान्य चिकित्सालय में मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम कराया।

कमरे में रात में जल रही थी अंगीठी

इधर थानाधिकारी ने बताया कि कमरे में रात में अंगीठी जल रही थी। इससे दम घुटने से भी मौत की आशंका है। रामधन की पत्नी का करीब आठ वर्ष पूर्व निधन हो गया था। मोना रामधन की पुत्री दुर्गा की संतान थी। वह भाई सूरज के साथ गत 3 वर्ष से नाना के पास रह रही थी।