30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पिता का बेहतर इलाज किया तो दस हजार का चेक देने पहुंचा जायरीन

पिता के उपचार के दौरान चिकित्सकों व स्टाफ की ओर से अपनापन से हुए प्रभावित ।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

Preeti Bhatt

•

Updated: 21 Dec 2019, 4:24 PM IST

पिता का बेहतर इलाज किया तो  दस हजार का चेक देने पहुंचा जायरीन

पिता का बेहतर इलाज किया तो दस हजार का चेक देने पहुंचा जायरीन

अजमेर. दरगाह(dargah sharif) जियारत पर आने के दौरान अपने पिता की तबीयत बिगड़ गई। जिनका इलाज जवाहर लाल नेहरू अस्पताल (Jawaharlal Nehru Hospital) में करवाया गया। यहां उपचार, सभी के सहयोग एवं बेहतर चिकित्सा सुविधा के चलते पिता स्वस्थ हो गए। पिछले दिनों वे उपचार के बाद अपने शहर चैम्बूर महाराष्ट्र लौट गए। मगर जेएलएन अस्पताल की व्यवस्था से प्रभावित होकर मरीज के पुत्र एस.अकबर शुक्रवार को अजमेर पहुंचे।

Read More: ख्वाजा की नगरी में काली पट्टी बांधकर अदा की नमाज

उन्होंने अस्पताल के अधीक्षक डॉ. अनिल जैन से भेंट की और मरीजों के हितार्थ कार्य के लिए दान स्वरूप 10 हजार रुपए का चैक प्रदान किया। एस.अकबर ने बताया कि पिता के उपचार के दौरान चिकित्सकों व स्टाफ की ओर से अपनापन से वे प्रभावित हुए। उन्होंने बताया कि महाराष्ट्र से जयपुर आए थे मगर सहायता राशि का चेक देने की वजह से वे अजमेर पहुंचे हैं। इस पर अधीक्षक डॉ. जैन ने अस्पताल परिवार की ओर से उनका आभार जताया गया।

Read More: पुष्कर में कैब के समर्थन में निकाली रैली

यह भी पढ़ें : सेवादल पदाधिकारियों ने दिया ज्ञापन

अजमेर. कांग्रेस सेवादल के पूर्व जिला मुख्य संगठक व पूर्व पार्षद शैलेन्द्र अग्रवाल ने खान एवं गोपालन मंत्री प्रमोद जैन भाया व स्वायत्त शासन विभाग के शासन सचिव व प्रभारी सचिव भवानीसिंह देथा से मुलाकात कर ज्ञापन दिया। इसमें नगर निगम के अधिकारियों, कर्मचारियो, जनप्रतिनिधियों एवं भू-माफियों की मिली भगत से अजमेर में धडल्ले से हो रहे अवैध निर्माण व्यवसायिक कॉम्लेक्स, पुराने आवासीय मकान को तोडक़र उनके स्थान पर बिना स्वीकृति के बन रहे व्यवसायिक भवनों पर उचित कार्यवाही करने की मांग की है। उन्होंने चेताया कि उचित कार्यवाही नहीं होने पर नगर निगम प्रशासन के खिलाफ उग्र आन्दोलन किया जाएगा। उन्होने बताया कि 24 जुलाई, 11 सितम्बर को निगम आयुक्त को पत्र लिखकर कार्रवाही की मांग की गई थी।

Read More: महात्मा गांधी के सिद्धांतों से दुनिया में शांति संभव