Thunderstorm And Rain: चक्रवात 'डिटवाह' का असर राजस्थान के अजमेर जिले में दिखा। यहां तेज गर्जना और बारिश के साथ मौसम में बदलाव देखने को मिला।
Rajasthan Weather: चक्रवात 'डिटवाह' का असर देखने को मिल रहा है। मौसम में बदलाव का दौर भी बना हुआ है। गुरुवार को दिनभर से मंडराते बादल रात को तेज गर्जना संग बरसे। अजमेर शहर के कई इलाकों में तेज बरसात तो कई जगह फुहारे गिरी। मौसम में ठंडापन महसूस हुआ। न्यूनतम तापमान 15.6 और अधिकतम 24.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
सुबह ही बादलों का जमघट नजर आया। घरों-दफ्तरों में गलन ने परेशान किया। हवा में भी ठंडक महसूस हुई। रात करीब 8 बजे मौसम बदला। वैशाली नगर, माकड़वाली रोड, पुष्कर रोड, पंचशील, आनासागर लिंक रोड, गंज, आगरा गेट, नयाबाजार, शास्त्री नगर, जयपुर रोड, कचहरी रोड, मेयो लिंक रोड सहित कई इलाकों में तेज गर्जना संग बरसात हुई। करीब 5 से 10 मिनट तक बरसात ने भिगोया। सड़कों पर पानी बह गया।
बंगाल की खाड़ी में उठे 'चक्रवात डिटवाह और पश्चिम विक्षोभ' के असर से राजस्थान के मौसम में बदलाव हुआ है। उत्तर प्रदेश, बिहार और दिल्ली सहित कई राज्यों हल्की बरसात और तेज हवाएं चलने की संभावना है। मौसम विभाग ने किसानों को फसलों को बचाने की एडवाइजरी भी जारी की है
2015-10.7 से 12.3
2016-11.1 से 12.8
2017-11.3 से 13.5
2018-12.5 से 13.6
2019-110 से 12.7
2020-11.2 से 13.2
2021-10.6 से 12.9
2022-11.2 से 13.1
2023-10.5 से 12.7
2024-10.2 से 14.3
2025-9.8 से 13.2
(दस साल में)