अजमेर

Dadhichi Jayanti: रैली में दिया पर्यावरण और बेटी बचाओ संदेश

प्रतिभागियों ने चित्रों में सतरंगी रंग भरे। सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में सम-सामायिकी, फिल्म, शैक्षिक और कई विषयों पर रोचक सवाल पूछे गए।

2 min read
Sep 01, 2019
dadhichi jayanti

अजमेर.

महर्षि दधीचि जयंती (dadhichi jayanti )महोत्सव की रविवार से शुरुआत हुई। इसके तहत वाहन रैली (vehicle rally )निकाली गई। समाज के युवा, बच्चे और बुजुर्ग रैली में शामिल हुए। इस दौरान पर्यावरण संरक्षण (environment protection), स्वच्छता (clean) और अन्य संदेश दिए गए।

शिवकुंड स्थित महर्षि दधीचि वाटिका में सुबह 10 बजे विधि-विधान से प्रथम पूज्य गणपति स्थापना (lord ganesha) की गई। इस दौरान मंत्रोच्चार से पूजन हुआ। इसके बाद दधीचि वाटिका से वाहन रैली प्रारंभ हुई। समाज के युवा, बच्चे, बुर्जुग, महिलाएं- बालिकाएं रैली (rally) में शामिल हुए। रैली शिवकुंड, जेएलएन मेडिकल कॉलेज, अग्रसेन चौराहा, कचहरी रोड, गांधी भवन, नया बाजार, आगरा गेट होते पुन: वहीं पहुंची। लोगों ने महर्षि दधीचि (maharishi dadhichi), दधिमति माता के जयकारों से शहर को गुंजायमान कर दिया। इस दौरान बेटी बचाओ (save girl child) , बेटी पढ़ाओ (save girls), पर्यावरण सुरक्षा, स्वच्छता और जल संरक्षण (water conservation) जैसे संदेश दिए गए। रैली का विभिन्न मार्गों पर पुष्प वर्षा से स्वागत किया गया।

प्रतियोगिताओं में दिखाया दमखम

वाहन रैली के बाद महर्षि दधीचि जयंती महोत्सव के तहत खेलकूद प्रतियोगिताएं (sports competition) हुई। रंगोली में महिलाओं (womens), युवतियों (girls) ने पारंपरिक और आधुनिक अल्पना, रंगोली, मांडणे बनाए। रंग भरो (fill colour) प्रतियोगिता भी शानदार रही। प्रतिभागियों ने चित्रों में सतरंगी रंग भरे। सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता (GK) में सम-सामायिकी, फिल्म, शैक्षिक और कई विषयों पर रोचक सवाल पूछे गए। सही जवाब देने वालों को तत्काल उपहार दिए गए। एक मिनट का विजेता (one minute winner), जो जीता वही सिकंदर.., जो जीती वही रानी लक्ष्मीबाई प्रतियोगिताओं में भी समाज के लोगों ने बढ़ चढकऱ हिस्सा लिया। शतरंज प्रतियोगिता (chess competition) में रोचक मुकाबले हुए।

पाठ और भजन संध्या

शाम को हनुमान चालीसा (hanuman chalisa)का पाठ किया गया। गायकों ने महर्षि दधीचि, दधिमति माता, कृष्ण कन्हैया (lord krishna), भगवान गणेश और अन्य पर आधारित भजन पेश किए गए। इस दौरान दधीचि समाज समिति के अध्यक्ष विशम्भर भट्ट, उपाध्यक्ष घनश्याम जोशी, जुगलकिशो व्याल, रमेशचंद्र पंचोली, तेजपाल दाधीच, डॉ. आई. पी. दाधीच, पी.सी. शर्मा, विनोद जोशी, सत्येंद्र शर्मा, सुरेश शर्मा और अन्य मौजूद थे।

Published on:
01 Sept 2019 07:14 pm
Also Read
View All