29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Save water in ajmer : जल शक्ति अभियान में अजमेर प्रदेश में प्रथम

देश में 77 वां स्थान
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

Heemanshu Dhawal

•

Updated: 1 Sep 2019, 3:33 PM IST

save water campaign

save water campaign : Jaipur के चाकसू में ग्रामीणों ने तालाब में किया श्रमदान,save water campaign : Jaipur के चाकसू में ग्रामीणों ने तालाब में किया श्रमदान

अजमेर. जल शक्ति अभियान में अजमेर (Ajmer) जिले ने प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। जबकि जैसलमेर दूसरे व सवाई माधोपुर तीसरे स्थान पर रहा। जिला कलक्टर (District Collector) एवं जल शक्ति अभियान के अध्यक्ष विश्व मोहन शर्मा ने बताया कि जल शक्ति अभियान में अजमेर जिले ने राजस्थान (rajasthan)में पहली रैंक प्राप्त कर जल के संरक्षण एवं प्रबंधन का प्रभावी उपयोग किया है। राष्ट्रीय जल शक्ति अभियान की रैंकिंग में अजमेर जिले ने प्रथम स्थान प्राप्त किया है। रैंकिंग के अनुसार अजमेर जिले ने शीर्ष स्थान प्राप्त कर जल संरक्षण में अपनी प्रभावी भूमिका अदा की है। जिला परिषद सीईओ गजेन्द्र सिंह राठौड़ ने बताया कि जिले में जलशक्ति अभियान ( mission) के तहत जल संरक्षण एवं वर्षा के पानी को संचयन, संरक्षण करना मुख्य गतिविधि है। विद्यालयों (schools) में जल शक्ति क्लब का गठन कर बच्चों के माध्यम से जल संचयन,संरक्षण के लिए जागरूक किया जा रहा है। अभियान में प्रशिक्षु आईएएस नित्या के.,भूजल संरक्षण विभाग के एसई एस.एन.उपाध्याय,रामविलास जांगिड़ नोडल अधिकारी सहित अन्य अपना योगदान दे रहे हैं।

Read more : Ganesh Chaturthi : अजमेर में विराजेंगे तीन फीट तक के गजानन

भावी लेखकों ने खींचा भविष्य का कैनवास

अजमेर. भावी लेखकों ने भविष्य के लेखन, चित्रकारी और साहित्य विधा का कैनवास खींचा। दर्शक भी उनके हुनर को देखकर प्रभावित हुए। शनिवार को माहेश्वरी पब्लिक स्कूल में आयोजित लिटरेचर फेस्टिवल में यह रंग दिखाई दिए। अनदेखी कहानी द वॉयस के दौरान विद्यार्थियों ( students) ने रेडियो जॉकी के रूप में भ्रष्टाचार, मानवीय मूल्य, अंधविश्वास, प्रकृति प्रेम, कन्या भ्रूण हत्या और अन्य विषयों पर कहानियों का प्रस्तुतिकरण किया। निर्णायक अजय कुमार वर्मा तथा क्षितिज थे। साहित्यिक प्रश्न मंच माइंड-ओ-पीडिया’ का आयोजन हुआ। इसमें लेखकों व कवियों, राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय मुद्दों, सामान्य-ज्ञान, समसामयिक विषयों पर आधारित प्रश्न पूछे गए। वॉक्स पॉपुलाय के तहत वाद-विवाद प्रतियोगिताएं हुई मेजबान एमपीएस ने प्रथम, सोफिया स्कूल ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। चैलेन्जर ट्रॉफी (Challenger Trophy) सोफिया स्कूल को प्रदान की गई। चैम्पियन ट्रॉफी पर मेजबान स्कूल (school) ने कब्जा जमाया। समापन समारोह में द स्टोरी ऑफ अलाइज़ा डू लिटिल नाटक का मंचन किया गया। मुख्य अतिथि सृजनपाल सिंह थे। समारोह में विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। फेस्टिवल में अजमेर, जयपुर व उदयपुर के 22 स्कूल शामिल हुए। दीपांजन चटर्जी व नवीन पीटर जूडे ने संगीतमय प्रस्तुति दी। प्राचार्य डॉ. आर. के. श्रीवास्तव ने धन्यवाद दिया।