
rain in ajmer
अजमेर.
घनघोर घटाएं (black clouds) रविवार दोपहर से टपका-टपकी में जुटी हैं। शहर में रुक-रुक कभी तेज तो कभी हल्की बौछारें (barsat) पड़ रही हैं। सुबह धूप और उमस ने गर्माहट का एहसास भी कराया था। लेकिन दोपहर बाद मौसम सुहाना (pleasent weather) हो गया है। अधिकतम तापमान 32.3 तथा न्यूनतम तापमान 24.0 डिग्री बना हुआ है।
रविवार को बादलों के छितराने पर धूप (sunshine) निकली। बादलों और सूरज में लुकाछिपी (clouds scatter) चलती रही। उमस और गर्मी (temprature increase) ने लोगों के पसीने बहा दिए। दोपहर करीब 1 बजे मौसम में बदलाव हुआ। रामगंज, सुभाष नगर और आसपास के इलाके में घनघोर बादलों ने बौछारें (rain shavers in ajmer) छोड़ी। सडक़ों-नालियों में पानी बह गया। उधर शहर के वैशाली नगर, आनसागर लिंक रोड, लोहागल, पंचशील, जयपुर रोड, घूघरा, शास्त्री नगर माकड़वाली रोड, मेयो लिंक रोड, राजा साइकिल, श्रीनगर रोड और अन्य के इलाकों में भी फुहारें गिरी। शहर के सभी इलाकों में तेज-मध्यम दर्जे की फुहारों (rain) ने भिगोया।
सडक़ों-गड्ढों में पानी
पुलिस लाइंस, वैशाली नगर, पंचशील सहित कई इलाकों में सडक़ों के किनारे पानी हिलोरें मारता रहा। जयपुर रोड पर भूणाबाय के आसपास सडक़ पर गहरे गड्ढों (puddles) में पानी भरा रहा। काजी का नाला, आंतेड़ का नाला, जवाहर नाडी, लोहागल-शास्त्री नगर की पहाड़ी क्षेत्रों के नालों में पानी बहता रहा। इसे आनासागर झील में पानी की आवक हुई।
औसत से 209. 5 मिलीमीटर ज्यादा बारिश
शहर की औसत बारिश (average rainfall) 550 मिलीमीटर मानी जाती है। मौसम विभाग के अनुसार शहर में अब तक 759.5 मिलीमीटर बारिश हो चुकी है। औसत बरसात से 209.5 मिलीमीटर बारिश हो चुकी है। उधर सिंचाई विभाग के अनुसार जिले में करीब सिंचाई विभाग (irregation) के अनुसार 635.35 मिलीमीटर बरसात हो चुकी है।
Updated on:
1 Sep 2019, 4:17 PM IST
Published on:
1 Sep 2019, 4:17 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.