अजमेर

पीओके पर बोले दरगाह दीवान, ‘सेना तैयार तो किसका इंतजार…’

ajmer dargah diwan : विश्व प्रसिद्ध सूफी संत ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती की दरगाह के दीवान सैयद जैनुअल आबेदीन अली खान ने सेना प्रमुख के पीओके पर दिए गए बयान पर ट्वीट करके प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा है कि जब सेना तैयार है तो किसका इंतजार है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 12 Jan 2020, 12:35 AM IST
Feature image

अजमेर. विश्व प्रसिद्ध सूफी संत ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती की दरगाह (dargah) के दीवान (diwan) सैयद जैनुअल आबेदीन अली खान ने सेना प्रमुख के पीओके पर दिए गए बयान पर ट्वीट करके प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा है कि जब सेना तैयार है तो किसका इंतजार है।

उन्होंने कहा कि भारतीय संसद को सेना को आदेश देना चाहिए कि वह पीओके को भारत में सम्मिलित करे। दरगाह दीवान ने कहा कि भारत की संसद ने 1994 में प्रस्ताव पारित करके स्पष्ट कहा था की पीओके भारत का अभिन्न हिस्सा है, तो अब समय आ गया है कि भारत अपने इस अभिन्न हिस्से को वापस लाकर कश्मीर को सम्पूर्ण कश्मीर बनाए, बल्कि अखंड कश्मीर का सपना भी पूरा करे।

उन्होंने कहा कि भारतीयों के लिए वह ऐतिहासिक दिन होगा जब पीओके का विलय भारत में हो जाएगा। उन्होंने कहा कि आज भारत का हर नागरिक भारत सरकार और भारतीय सेना के साथ है। सेना के हर कदम पर भारत का हर नागरिक उन के साथ खड़ा मिलेगा।

Published on: