अजमेर

यूनिवर्सिटी में पहुंचने लगे स्टूडेंट्स के एग्जाम फार्म, फरवरी से शुरू हो जाएगी परीक्षा

www.patrika.com/rajasthan-news
less than 1 minute read
Dec 14, 2018
exam form hard copy
exam form hard copy

अजमेर.

महर्षि दयानंद सरस्वती विश्वविद्यालय के 2019 के ऑनलाइन परीक्षा फार्म भरने का काम लगभग पूरा हो चुका है। सरकारी और प्राइवेट कॉलेज से परीक्षा फार्म की हार्ड कॉपी पहुंचनी शुरू हो गई है। यूनिवर्सिटी के कर्मचारी इनकी जांच में जुटे हैं। यह काम जनवरी के दूसरे सप्ताह तक पूरा होने की उम्मीद है।

विश्वविद्यालय भरवा रहा था ऑनलाइन फार्म

2019 की स्नातक और स्नातकोत्तर परीक्षाओं के लिए विश्वविद्यालय ऑनलाइन फार्म भरवा रहा था। यह सुविधा पिछले महीने के अंत तक दी गई थी। विद्यार्थियों ने ई-मित्र पर फार्म और फीस देकर कॉलेज में हार्ड कॉपी जमा कराना जराई। बिना विलंब शुल्क और सौ रुपए विलंब शुल्क और परीक्षा शुल्क के बराबर विलम्ब शुल्क देकर फार्म भरवाए गए। मालूम हो कि कई कॉलेज में शिक्षकों-कर्मचारियों की चुनाव ड्यूटी लगाई गई थी। इसके चलते परीक्षा फार्म भरने और हार्ड कॉपी जमा कराने में स्टूडेंट्स को काफी दिक्कतें हुई।

विश्वविद्यालय में पहुंची हार्ड कॉपी
कॉलेज में जमा कराई परीक्षा फार्म की हार्ड कॉपी विश्वविद्यालय में पहुंचना शुरू हो गई हैं। फिलहाल छोटे कॉलेज से हार्ड कॉपी आई हैं। अजमेर, टोंक, भीलवाड़ा और नागौर के बड़े स्नातक और स्नातकोत्तर कॉलेज से हार्ड कॉपी धीरे-धीरे पहुंच रही हैं। सभी कॉलेज स्तर पर जांच के बाद हार्ड कॉपी विश्वविद्यालय में भिजवाई जाएगी।

Published on:
14 Dec 2018 08:15 am