
अजमेर. कोतवाली थाना इलाके में राजस्व मंडल (revenue board) के वकील (adovate) के एक दुकानदार को पीटने का मामला तूल पकड़ गया। दोनों पक्षों के लोग मौके पर पहुंच गए। बाद में दोनों पक्षों में समझौता हो गया।
राजस्व मंडल के वकील अरुण और किसी व्यक्ति के बीच हाथीभाटा के निकट बहस हो गई। इस दौरान हंसमुख पान दुकान का संचालक विशाल भी मौके पर पहुंच गया। गुस्साए राजस्व मंडल के वकील ने दुकान संचालक (shop keeper) को पीट दिया। आसपास के दुकानदार-व्यापारी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने वकील को घेर लिया। वकील की सूचना पर उसके साथ भी घटनास्थल पर पहुंच गए।
होता रहा हंगामा
सरेआम हुई मारपीट की घटना ने जबरदस्त तूल पकड़ लिया। हाथीभाटा इलाके के दुकानदारों-व्यापारियों (businessman) और राजस्व मंडल (revenue board) के वकीलों के बीच बहस होती रही। दोनों पक्षों में कथित तौर पर अनर्गल शब्दों का प्रयोग हुआ। आपस में भिडऩे की नौबत तक आ गई। कुछ लोगों के बीच-बचाव से भिड़ंत नहीं हुई। बाद में दोनों पक्षों ने कोतवाली थाने में शिकायत दी।
हो गया समझौता
वकीलों और व्यवसाइयों के बीच समझाइश का दौर चला। थाने में वकील और दुकानदार ने शिकायत वापस लेने का फैसला किया।
Read More:
शुरू हुआ दान-पुण्य, चहुंओर तिल की महक
मकर संक्रांति पर्व पर बुधवार को दान-पुण्य का दौर शुरू हो गया है। महिलाएं-लोग विधि-विधान से पूजा अर्चना में जुटी हैं। तीर्थनगरी पुष्कर में कई श्रद्धालु सरोवर में डुबकी लगाने पहुंचे हैं। मंदिरों में मंत्रोच्चार से पूजन के अलावा भजन हो रहे हैं। लोग दिन भर दान-पुण्य में जुटे रहेंगे।
अलसुबह ही लोग मंदिरों में पूजा-अर्चना करने पहुंच गए। मदार गेट बालाजी मंदिर, बजरंगगढ़, वैशाली नगर, शास्त्री नगर, केसरगंज, रामगंज, नया बाजार, होलीधड़ा और अन्य मंदिरों में महिलाओं, पुरुषों ने विधि-विधान से पूजन कर भगवान को भोग लगाया जा रहा है। घरों में भी पूजन का दौर शुरू हुआ है।