अजमेर

डॉक्टर बनने के लिए हो जाएं तैयार, 1 दिसम्बर तक भरें नीट के ऑनलाइन फार्म

www.patrika.com/rajasthan-news

less than 1 minute read
Nov 14, 2018
NEET Exam 2019
NEET EXAM

अजमेर.

मेडिकल और डेंटल कॉलेज में प्रवेश के लिए नेशनल एलिजिबिलिटी कम एन्ट्रेंस टेस्ट (नीट)-2019 के ऑनलाइन फार्म भरने जारी हैं। विद्यार्थी 1 दिसम्बर तक फार्म भर सकेंगे।

देशभर के मेडिकल और डेंटल कॉलेज में प्रवेश के लिए नेशनल टेस्टिंग एजेंसी नेशनल एलिजिबिलिटी कम एन्ट्रेंस टेस्ट का आयोजन करेगा। परीक्षा 5 मई को दोपहर 2 से शाम 5 बजे तक होगी। इसके ऑनलाइन फार्म भरने शुरू हो चुके हैं।

विद्यार्थी 1 दिसम्बर तक फार्म भर सकेंगे। अनारक्षित और ओबीसी वर्ग के विद्यार्थियों को 1400 और आरक्षित वर्ग के विद्यार्थियों को 750 रुपए फीस देनी होगी। परिणाम मई के अंत अथवा जून में जारी होगा। परीक्षा के दौरान विद्यार्थियों को कड़ी जांच से गुजरना होगा।

पहले सीबीएसई कराता था परीक्षा
नीट परीक्षा अब तक सीबीएसई कराता था। केंद्र सरकार ने हाल में प्रतियोगी परीक्षाएं कराने के लिए पृथक नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) का गठन किया है। एजेंसी नीट सहित जेईई मेन्स, नेट-जेआरएफ और अन्य परीक्षाएं कराएंगी। पहले नीट परीक्षा एआईपीएमटी के नाम से कराई जाती थी।

परीक्षा में विषय और अंक

बायलॉजी-360 (90 प्रश्न), फिजिक्स-180 (45 प्रश्न), केमिस्ट्री-180 (45 प्रश्न)

Updated on:
02 Nov 2018 03:50 am
Published on:
14 Nov 2018 06:33 am