अजमेर

इंश्योरेंस के नाम पर साढ़े चार लाख की धोखाधड़ी, एजेन्ट ने ऐसे खेला गेम

www.patrika.com/rajasthan-news/
less than 1 minute read
• •
Updated: 9 Oct 2018, 4:12 PM IST
Fraud

अजमेर। अजमेर में इंश्योरेंस पॉलिसी के नाम पर साढ़े 4 लाख रुपए की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। पीडि़त ने मामले में सिविल लाइन्स थाने में इंश्योरेंस कम्पनी के एजेन्ट के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मामले की पड़ताल में जुटी है।

पुलिस के अनुसार सिविल लाइन्स क्षेत्र में रहने वाले डेविड एस जेम्स ने अदालत के इस्तगासे से सिविल लाइन्स थाने में धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज करवाया। डेविड ने बताया कि प्राइवेट इंश्योरेंट कम्पनी के एजेंट दिल्ली निवासी जीएस चौहान ने 2013 में उसे इंश्योरेंस पॉलिसी लेने का आग्रह किया। चौहान ने 5 साल के लिए वन टाइम इनवेस्टमेंट का प्लान दिया।

परिवार में चर्चा के बाद उसने स्वयं, पत्नी, बेटे के नाम चार पॉलिसी ले ली। पॉलिसी के एवज में चौहान को साढ़े 4 लाख रुपए दे दिए। चार साल बाद उसने जब चौहान से सम्पर्क किया तो वह उसको लगातार टालने लगा। मामले में जब कम्पनी के मुख्यालय में सम्पर्क किया तो उसे जानकारी मिली कि पॉलिसी 15 साल के लिए थी लेकिन अब वह बंद हो चुकी है। डेविड को जब साढ़े चार लाख रुपए की धोखाधड़ी का पता चला। उसने अदालती इस्तगासे से जीएस चौहान के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज करवाया।

Published on: