अजमेर

स्मृति शेष- सुषमा की तत्परता से मिली थी पुष्कर से लापता हुई फ्रांस की पर्यटक

ajmer news -sushma swraj : पुष्कर आई फ्रांस की पर्यटक गाएली शोउतो के लापता होने पर तत्कालीन केन्द्रीय विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने तत्परता दिखाई थी। उन्होंने ट्वीट कर परिजन को यह जानकारी दी कि वे इस मामले में फ्रांस के राजदूत के बराबर सम्पर्क में हैं। इसके बाद पुष्कर पुलिस ने महिला पर्यटक की तलाश तेज की और अगले ही दिन लापता फ्रांस की पर्यटक अलवर में मिल गई।
less than 1 minute read
• •
Updated: 7 Aug 2019, 1:53 AM IST
Feature image

अजूमेर. फ्रांस की पर्यटक (france tourist) गाएली शोउतो 30 मई 2018 को पुष्कर (pushkar) आई थी। वह 30 और 31 मई को पुष्कर में ठहरी और एक जून सुबह जयपुर (jaipur) रवाना हो गई। बस स्टैंड के सीसीटीवी फुटेज में भी उसकी तस्वीर नजर आई थी।

केन्द्रीय बस स्टैंड के बाद महिला पर्यटक गाएली शोउतो का न तो मोबाइल इस्तेमाल हुआ न ही एटीएम कार्ड। ऐसे में महिला पर्यटक अजमेर से कहां और किस दिशा में गई यह पुलिस और फ्रांस दूतावास के लिए पहेली बनी गई थी। मामले की जानकारी मिलने पर तत्कालीन विदेश मंत्री सुषमा स्वराज (sushma swaraj) ने ट्वीट किया कि 'हम भारत में फ्रांस के राजदूत से सम्पर्क में हैं, वे जांच करेंगे और हमें जानकारी देंगे।Ó इसके बाद अजमेर जिला पुलिस ने सर्च अभियान तेज कर दिया और पुष्कर पुलिस ने अलवर पुलिस की मदद से गाएली शोउतो को ढूंढ़ निकाली। वह पुलिस को अलवर के चौपानकी थाना क्षेत्र में सारेकलां गांव के एक फार्म हाउस में मिली।


अलवर टपूकड़ा को किया सर्च


शोउतो ने पुष्कर स्थित होटल से अलवर टपूकड़ा को गुगल पर सर्च किया था। उसका टपूकड़ा में दो सप्ताह बिताने का प्लान थाए लेकिन वह पुष्कर होटल से जयपुर जाने की कहकर निकली थी। शोउतो 26 फरवरी को कोलकाता आई थी। फिर वह जोधपुर आ गई। जोधपुर से 30 मई को अजमेर आई। यहां 30-31 मई को पुष्कर में ठहरने के बाद एक जून को जयपुर जाने की बात कहकर होटल छोड़ दिया।

Published on: