अजमेर

Ganesh Visarjan: अजमेर में इन रूट पर यूं निकल सकेंगे आप

यातायात निरीक्षक सुनीता गुर्जर ने बताया कि आजाद पार्क में प्रतिभाओं के विसर्जन के चलते यातायात विभाग ने कई जगह रूट डाइवर्ट किया है।
2 min read
• •
Updated: 12 Sep 2019, 7:39 AM IST
ganesh visarjan ajmer
ganesh visarjan ajmer

अजमेर. शहर में गणपति विसर्जन के चलते यातायात व्यवस्था (traffic management)में बदलाव किया गया है। यातायात निरीक्षक सुनीता गुर्जर ने बताया कि आजाद पार्क (azad park ajmer) में प्रतिभाओं के विसर्जन के चलते यातायात विभाग ने कई जगह रूट डाइवर्ट किया है।

यूं पहुंच सकेंगे (way for public)

-विसर्जन के लिए ब्यावर रोड, रामगंज, जी.सी.ए., हजारी बाग, केसरगंज की तरफ से आने वाले विसर्जन कर्ता मार्टिन्डल ब्रिज, राजासाईकिल चौराहा, कुन्दननगर, सैषन कोर्ट तिराया, रोडवेज बस स्टेण्ड, सूचना केन्द्र, मेडिकल कॉलेज तिराहा होते हुए आजाद पार्क के अन्दर जा सकेंगे। विसर्जन के बाद अजमेर क्लब, बस स्टेण्ड होते हुए पुन: इसी मार्ग से गंतव्य स्थान पर जा सकेंगे।
-पर्बतपुरा, आदर्श नगर, 9 नम्बर पट्रोल पम्प, धोला भाटा, गुलाबबाड़ी की तरफ से आने वाले विसर्जन कर्ता राजासाईकिल चौराहा, कुन्दननगर, सेशन कोर्ट तिराहा, रोडवेज बस स्टेण्ड, सूचना केन्द्र, मेडिकल कॉलेज तिराहा होते हुए आजाद पार्क में जा सकेंगे। बाद में अजमेर क्लब, बस स्टेण्ड होते हुए पुन: इसी मार्ग से वापस जा सकेंगे।
-घूघरा घाटी, पुलिस लाईन, मीरशाह की तरफ से आने वाले विसर्जन कर्ता रोडवेज बस स्टेण्ड, सूचना केन्द्र, मेडिकल कॉलेज तिराहा होते हुए आजाद पार्क के अन्दर जा सकेंगे। बाद में अजमेर क्लब, बस स्टैंड होते हुए वापस जा सेंगे। -फायसागर रोड, नागफणी, रामनगर, कोटड़ा, वैशाली नगर, पचंषील नगर, माकड़वाली, शास्त्री नगर, की तरफ से आने वाले विसर्जन कर्ता बजरंगगढ., मेडिकल कॉलेज तिराहा होते हुए आजाद पार्क में प्रवेश कर सकेंगे। इसके बाद अजमेर क्लब, सावित्री तिराया, जवाहर रंगमंच होते हुए वापस जा सकेंगे।
-पड़ाव, क्लॉक टावर चौराया, गांधी भवन, चूड़ी बाजार, तोपदडा की तरफ से आने वाले विसर्जन कर्ता कचहरी रोड,सूचना केन्द्र, मेडिकल कॉलेज होकर आजाद पार्क में जाएंगे। अजमेर क्लब, बस-स्टेण्ड, कचहरी रोड होते हुए वापस जा सकेंगे।

यूं निकल सकेंगे शहर के अन्य रूट से (city route)
-घूघरा घाटी से रेलवे स्टेशन की तरफ जाने वाले रूट के समस्त वाहन बस स्टैंड से अजमेर क्लब चौराहा, सावित्री चौराया, बजरंगगढ, फव्वारा चौहा, आगरागेट, गांधी भवन चौराया होते हुए जा सकेंगे।
-वैशाली नगर, शास्त्री नगर से रेलवे स्टेसन की तरफ जाने वाले वाहन सावित्री चौराहा, बजरंगगढ, फव्वारा चौराहा आगरागेट, गांधी भवन चौराहा होते हुए जा सकेंगे।
दरगाह, फाय सागर रोड, रामनगर से रेलवे स्टेशन की तरफ जाने वाले वाहन फव्वारा चौराहा, आगरागेट, गांधी भवन चौराहा होते हुए जा सकेंगे। मार्टिंडल ब्रिज से वैशाली नगर, शास्त्री नगर, रोडवेज बस स्टेण्ड, पुलिस लाइन,घूघरा घाटी के वाहन गांधी भवन चौराहा, आगरा गेट,जरंगगढ, सावित्री तिराहा जा सकेंगे।

नहीं जाएं इन रूट पर (entry prohibit)
-आगरागेट चौराहा से सूचना केन्द्र चौराहा पुरानी आरपीएससी की ओर तिपहिया, चौपहिया वाहनों का प्रवेश वर्जित
-इंडिया मोटर चौराहा, सूचना केंद्र मेडिकल कॉलेज तिराहा, बजरंगगढ़ की तरफ वाहनों का प्रवेश नहीं
-बजरंगगढ चौराहा से मेडिकल कॉलेज तिराहा, सूचना केंद्र की तरफ तिपहिया, चौपहिया वाहनों का नहीं प्रवेश
-मेडिकल कॉलेज तिराहा से आजाद पार्क के बीच विसर्जन कर्ताओं के वाहनों के अलावा सभी प्रकार के वाहनों के प्रवेश वर्जित
-राजहंस वाटिका व अजमेर क्लब से आजाद पार्क की तरफ वाहनों के प्रवेश वर्जित
(एम्बूलेंस वाहन, अग्नि शमन वाहन व अन्य आपातकालीन वाहनो के आवागमन पर नहीं रहेगी कोई पाबंदी)

Updated on:
12 Sep 2019, 7:39 AM IST
Published on: