30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बच्चा चुराती जयपुर की संदिग्ध महिला को अजमेर में पकड़ा

माखूपुरा तेजाजी का चौक क्षेत्र में मंगलवार रात घर के अहाते में मां के पास सो रहे बच्चे को एक महिला उठा ले गई। जाग हुई तो बच्चे को मां के पास नहीं पाकर सक्रिय हुए परिजन ने उसको घर से कुछ दूरी पर एक संदिग्ध महिला से बरामद किया।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

Manish Singh

•

Updated: 12 Sep 2019, 4:00 AM IST

बच्चा चुराती जयपुर की संदिग्ध महिला को अजमेर में पकड़ा

बच्चा चुराती जयपुर की संदिग्ध महिला को अजमेर में पकड़ा

अजमेर. माखूपुरा तेजाजी का चौक क्षेत्र में मंगलवार रात घर के अहाते में मां के पास सो रहे बच्चे को एक महिला उठा ले गई। जाग हुई तो बच्चे को मां के पास नहीं पाकर सक्रिय हुए परिजन ने उसको घर से कुछ दूरी पर एक संदिग्ध महिला से बरामद किया। परिजन ने महिला को बच्चा चोर समझ आदर्शनगर थाना पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने महिला के खिलाफ बच्चे के अपहरण का मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दिया।

पुलिस के अनुसार माखूपुरा तेजाजी का चौक निवासी बलवीर सिंह पुत्र हरिसिंह ने रिपोर्ट दी कि मंगलवार रात उसका बेटा सन्नी अपनी मां के पास मकान के आहते में सो रहा था। रात को उठने पर बेटा सन्नी बिस्तर पर नहीं दिखा। उसके शोर मचाने पर परिजन जागे और संदिग्ध महिला धर-दबोचा। इस महिला के पास सन्नी मिल गया। सूचना पर पहुंची आदर्श नगर थाना पुलिस महिला को थाने ले आई।

जयपुर ससुराल, ब्यावर में पीहर

पुलिस की काफी पूछताछ के बाद भी पीडि़ता कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सकी। देर शाम पड़ताल में महिला ने अपना नाम मंजूदेवी बताया। जयपुर में उसका ससुराल व ब्यावर के पास पीहर है। पुलिस ने उसके बताए पते पर सम्पर्क साधा तो पति से बातचीत हो गई। पुलिस ने उसके पति व बेटे को अजमेर बुलाया है।
नींद नहीं आने की बीमारी

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक(शहर) नारायण सिंह टोगस के अनुसार महिला के परिजन ने पुलिस को बताया कि उसे नींद नहीं आने की बीमारी है। प्रथमदृष्ट्या महिला मानसिक बीमार दिख रही है। गिरोह की बात प्रारंभिक पड़ताल में सही नहीं निकली। अनुसंधान किया जा रहा है।