Rajasthan Govt Job: महिला एवं बाल विकास विभाग ने संरक्षण अधिकारी के 12 पदों पर भर्ती निकाली है। इच्छुक उम्मीदवार 22 जनवरी तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
12 Post Of Protection Officer: महिला एवं बाल विकास विभाग ने राजस्थान लोक सेवा आयोग (आरपीएससी) के माध्यम से संरक्षण अधिकारी के 12 पदों पर भर्ती निकाली है। आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन होगी और इच्छुक उम्मीदवार 22 जनवरी तक अपनी आवेदन पत्र आयोग की वेबसाइट पर जमा कर सकते हैं। इस भर्ती में केवल ऑनलाइन आवेदन ही मान्य होंगे।
आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को आयोग द्वारा निर्धारित शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा पूरी करनी होगी। साथ ही, पदों के लिए वर्गवार आरक्षण भी लागू किया गया है।
इस भर्ती के लिए शैक्षणिक योग्यता के तहत उम्मीदवारों को भारत सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से कानून (LL.B) या मास्टर इन सोशल वर्क (MSW) की डिग्री होनी चाहिए। इसके साथ ही, उम्मीदवारों को हिंदी भाषा की देवनागरी लिपि में लिखने की जानकारी और राजस्थान संस्कृति का ज्ञान भी होना आवश्यक है।
वहीं आयु सीमा 01 जनवरी 2027 तक उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष से कम होनी चाहिए। विशेष श्रेणियों जैसे अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पिछड़ा वर्ग, और महिलाओं के लिए आयु सीमा में 5 से 10 वर्ष तक की छूट दी गई है। अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकता है।
आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवारों को सबसे पहले आरपीएससी की वेबसाइट पर जाकर रजिस्ट्रेशन करना होगा। इसके बाद वे अपनी शैक्षिक योग्यता और अन्य दस्तावेजों को अपलोड कर सकते हैं। सभी आवश्यक दस्तावेजों के बिना आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा।
राजस्थान से जुड़ी हर ताज़ा खबर, सीधे आपके WhatsApp पर
जुड़ें अभी : https://bit.ly/4bg81fl