अजमेर

Govt Jobs: भर्तियां मिलेंगी तभी आगे बढ़ेगी आरपीएससी की गाड़ी

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सत्र 2019-20 के बजट भाषण में 75 हजार भर्तियां कराने की घोषणा की है।
2 min read
• •
Updated: 12 Sep 2019, 7:14 AM IST
rpsc ajmer
rpsc ajmer

राजस्थान लोक सेवा आयोग (rpsc ajmer) और राजस्थान अधीनस्थ एवं मंत्राललियक सेवा चयन बोर्ड को नई भर्तियां त्वरित मिलेंगी। मुख्य सचिव (chie secretary) ने सभी महकमों को भर्तियों के प्रस्ताव तैयार कर कार्मिक विभाग को भेजने को कहा है। इन प्रस्तावों (proposal)के अनुरूप आयोग (commission)और बोर्ड आवेदन प्रक्रिया तय करेंगे।

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (CM Ashok Gehlot) ने सत्र 2019-20 के बजट भाषण में 75 हजार भर्तियां कराने की घोषणा की है। यह भर्तियां राजस्थान लोक सेवा आयोग (rajasthan public service commission) और राजस्थान अधीनस्थ एवं मंत्राललियक सेवा चयन बोर्ड के जरिए होनी हैं। विभागवार होने वाली भर्तियों (recruitments) में पदों की संख्या (posts) और परीक्षा को लेकर प्रक्रिया तय होनी है। इसको लेकर मुख्य सचिव देवेंद्र भूषण गुप्ता ने बैठक बुलाई। राजस्थान लोक सेवा आयोग के सचिव (rpsc secretary) के. के. शर्मा सहित प्रदेश के अन्य महकमों के अधिकारी शामिल हुए।

जल्द तैयार करें प्रस्ताव
मुख्य सचिव ने सभी विभागों को भर्तियों के प्रस्ताव तत्काल तैयार कर कार्मिक विभाग (DOP) को भेजने के निर्देश दिए। कार्मिक विभाग आयोग और बोर्ड को यह भर्तियां भेजेगा। इन पर विचार-विमर्श के बाद दोनों संस्थाएं आवेदन प्रक्रिया तय करेंगी। मालूम हो कि मुख्य सचिव (Devednra bhushan gupta) ने वित्त विभाग (finance dept) को 10 जुलाई तक छाया पदों की जानकारी आयोग को भेजने के निर्देश दिए थे। इसके बावजूद आयोग को केवल दो महकमों से जवाब मिल पाया है।

नई भर्तियों का इंतजार
आयोग आरएएस एवं अधीनस्थ सेवा भर्ती परीक्षा सहित कॉलेज लेक्चरर, स्कूल व्याख्याता भर्ती परीक्षा, कृषि, कारागार, कनिष्ठ लेखाकार और अन्य भर्ती परीक्षाओं का आयेाजन करता है। यह भर्तियां कार्मिक विभाग, संबंधित विभाग और सरकार से अभ्यर्थना, पदों का वर्गीकरण मिलने के बाद कराई जाती हैं। साल 2018 में आयोग को विभिन्न विभागों के लिए 18 हजार भर्तियां मिली थी। इस साल आयोग को जनसंपर्क अधिकारी (23 पद) मत्स्य विकास अधिकारी (6 पद), सहायक मत्स्य विकास अधिकारी (10 पद) और वरिष्ठ वैज्ञानिक अधिकारी भर्ती (राज्य विधि विज्ञान प्रयोगशाला) (23 पद) की भर्ती मिली है। आयोग को आरएएस एवं अधीनस्थ सेवाओं सहित अन्य भर्तियों (new recruitments) का इंतजार है।

Published on: