30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कांग्रेस ने किए पाकिस्तान के दो टुकड़े, नहीं बनने दिया खालिस्तान: गहलोत

अजमेर में मुख्यमंत्री ने पीएम मोदी पर किए कटाक्ष
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

Abdul Bari

•

Updated: 10 Apr 2019, 7:46 AM IST

अजमेर.

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मौजूदा मोदी सरकार की सर्जिकल स्ट्राइक और एयर स्ट्राइक पर जवाबी हमला बोलते हुए कहा कि तत्कालीन इंदिरा गांधी सरकार ने पाकिस्तान के दो टुकड़े कर दिए। आतंकवाद का मुकाबला करते हुए खालिस्तान नहीं बनने दिया। उन्होंने कहा कि भाजपा प्रचार कर रही है कि कांग्रेस ने देश में कुछ नहीं किया लेकिन देश में संचार क्रांति कांगे्रस की देन है। उन्होंने सवाल किया कि मोबाइल और कम्प्यूटर किसकी देन हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को सेल्फी लेना भी कांग्रेस ने ही सिखाया है।

अजमेर में मंगलवार कांग्रेस प्रत्याशी के समर्थन में आयोजित चुनावी सभा ( Lok Sabha Election 2019 ) को संबोधित करते हुए गहलोत ने कहा कि केन्द्र की मोदी सरकार की नीतियों की वजह से देश की हालत गंभीर है। लोकतंत्र खतरे में है। मोदी ने जो कहा वह किया नहीं। देश में न तो अच्छे दिन आए और न ही काला धन वापस आया। नौजवानों को रोजगार भी नहीं मिल पाया।

रोजगार क्रांति लाएंगे- पायलट

उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट ने कहा कि केन्द्र की तत्कालीन कांग्रेस सरकारों ने हरित क्रांति और श्वेत क्रांति लाकर देश की काया पलट कर दी। अब चुनाव के बाद केन्द्र में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद नौजवानों के लिए रोजगार क्रांति लाई जाएगी। सभा को कांग्रेस महासचिव अविनाश पांडे, चिकित्सा मंत्री रघु शर्मा सहित अन्य ने भी संबोधित किया।