29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नई सरकार पर टिकी हैं आरपीएससी की नजरें, फिर निकलेगा ये खास मुर्हूत

www.patrika.com/rajasthan-news
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

raktim tiwari

•

Updated: 26 Nov 2018, 6:32 AM IST

rpsc new recruitment

rpsc new recruitment

अजमेर.

राजस्थान लोक सेवा आयोग की नजरें 2019 की नई भर्तियों पर टिकी हैं। आगामी तीन महीने आयोग के लिए खास हैं। हालांकि नई भर्तियों-अभ्यर्थनाओं के लिए कार्मिक विभाग को आयोग पत्र भेज चुका है। विधानसभा चुनाव और नई सरकार के गठन के बाद ही भर्तियां मिलने की उम्मीद है।

आयोग आरएएस एवं अधीनस्थ सेवा भर्ती परीक्षा सहित कॉलेज लेक्चरर, स्कूल व्याख्याता भर्ती परीक्षा, कृषि, कारागार, कनिष्ठ लेखाकार और अन्य भर्ती परीक्षाएं कराता रहा है। कार्मिक विभाग, संबंधित विभाग और सरकार से अभ्यर्थना, पदों का वर्गीकरण मिलने के बाद आयोग भर्ती परीक्षाओं का आयोजन करता है। मौजूदा वक्त आयोग इस साल मिली विभिन्न भर्तियों की परीक्षाएं कराने में जुटा है। यह परीक्षाएं दिसम्बर से जून तक चलेंगी।

नई अभ्यर्थनाओं-भर्तियों का इंतजार

आयोग को वर्ष 2019 में मिलने वाली नई अभ्यर्थनाओं-भर्तियों का इंतजार है। इसके लिए कार्मिक विभाग सहित अन्य महकमों को पत्र भेजा गया है, ताकि समय रहते आयोग को भर्तियां-अभ्यर्थना मिल सकें। जैसे-जैसे आयोग को अभ्यर्थना मिलेंगी उन्हें नियमित कैलेंडर में शामिल किया जाएगा। अगले वर्ष अप्रेल से दिसम्बर तक भर्ती परीक्षाएं कराई जाएंगी।

तीन महीने अहम

प्रदेश में 7 दिसम्बर को विधानसभा चुनाव हैं तथा 11 दिसम्बर को मतगणना होगी। इसके बाद नई सरकार का गठन होगा। लिहाजा आयोग के लिए जनवरी से मार्च बहुत अहम हैं। इस दौरान ही विभिन्न विभागों के लिए नई भर्तियां मिलने की उम्मीद है। आयोग ने भी अंदरूनी स्तर पर तैयारियां शुरू कर दी हैं। कार्मिक विभाग और अन्य महकमों से पत्र व्यवहार जारी है।