अजमेर

Happy holi: शहर में होली की धूम, लोगों ने कुछ यूं किया परिवार के साथ पूजन

लोगों ने होलिका की फल-फूल,मिठाई, गोबर की माला, नारियल चढ़ाकर पूजा-अर्चना की।
2 min read
• •
Updated: 9 Mar 2020, 7:00 PM IST
holika dahan
holika dahan

अजमेर. रंगों के त्यौंहार होली की शहर में धूम मची है। सोमवार को लोगों ने विभिन्न स्थानों पर मंत्रोच्चार से पूजा-अर्चना के साथ होलिका दहन कर घर-परिवार में खुशहाली की कामना की। मंगलवार को धूलंडी मनाई जाएगी। लोगों ने एकदूसरे को गुलाल, अबीर और रंग लगाकर होली की शुभकामनाएं देंगे।

सोमवार को होलीदड़ा, नया बाजार, पुरानी मंडी, मदार गेट, कवंडसपुरा, डिग्गी बाजार, ऊसरी गेट, दरगाह बाजार, नला बाजार, आदर्श नगर, बिहारी गंज, प्रकाश रोड, धौला भाटा, अलवर गेट, रामगंज, केसरगंज, सुभाष नगर, शास्त्री नगर, नाका मदार, गुलाबबाड़ी, वैशाली नगर, बी.के. कौल नगर, हरिभाऊ उपाध्याय नगर, लोहागल रोड, पंचशील, फायसागर रोड सहित अन्य इलाकों में चौराहों-मैदान में होली बनाई गई। शुभ मुर्हूत के अनुसार शाम 6.45 बजे बाद होलिका का विधि विधान से दहन किया गया। इस दौरान भक्त प्रहलाद को प्रतीकात्मक रूप से बचाया गया। लोगों ने होलिका की फल-फूल,मिठाई, गोबर की माला, नारियल चढ़ाकर पूजा-अर्चना की।

शहर में बरसेंगे रंग
मंगलवार को धूलंडी पर्व मनाया जाएगा। सडक़ें और गलियां गुलाल से अटी नजर आएंगी। शहर की कॉलोनियों, मोहल्लों में लोग एकदूसरे को रंग, गुलाल, अबीर लगाकर होली की बधाई देंगे। मंदिरों में भी भगवान को गुलाल लगाया जाएगा। कई जगह गुलाब और गैंदे की पंखुडिय़ों, इत्र से होली खेली जाएगी। घरों में स्वादिष्ट मिठाइयां और पकवान बनाए गए हैं। दिनभर होली खेलने के बाद शाम को घरों में जाकर राम-राम करेंगे।

बाजार में रही रौनक
होली पर दो दिन बाजारों में भी खास रौनक नजर आई। मदार गेट, नया बाजार, पुरानी मंडी, कवंडसपुरा और अन्य इलाकों में मिठाई, नारियल, फल, रंग, पिचकारी, होलिका दहन की सामग्री, खरीददारी हुई।

Published on: