अजमेर

Rain in ajmer : बारिश में प्राइवेट स्कूलों का लचर प्रबंधन बच्चों व अभिभावकों पर पड़ा भारी

-मूसलाधार बारिश मेंं स्कूल प्रशासन नहीं कर पाया निर्णय, वैन संचालकों भी मनमानी आई सामने-भविष्य में तेज बारिश/अतिवृष्टि हों तो बच्चों के हित में उठाएं सही कदम
2 min read
• •
Updated: 6 Jul 2019, 1:17 PM IST
Heavy Rain in ajmer : Parents worried about children
Rain in ajmer : बारिश में प्राइवेट स्कूलों का लचर प्रबंधन बच्चों व अभिभावकों पर पड़ा भारी

अजमेर. अजमेर में भारी बारिश (heavy rain ) के चलते शुक्रवार को जिला कलक्टर की ओर से सरकारी एवं गैर सरकारी (प्राइवेट) स्कूलों में अवकाश की घोषणा के साथ ही प्राइवेट स्कूल संचालकों का लचर प्रबंधन सामने आया। स्कूल संचालकों/प्रिंसीपल की ओर से बच्चों को तत्काल वापस ले जाने की वाट्सएप/मोबाइल पर अभिवाकों को सूचना जारी कर इति श्री कर दी गई। इधर, मासूम बच्चों की रुलाई फूट गई तो उधर, अभिभावकों की चिंता बढ़ गई।

Read More : Heavy rain : पहली बारिश में ही व्यवस्थाएं हुईं पानी - पानी, छोटे वाहन फंसे
अजमेर में सुबह तेज बारिश के मध्य प्राइवेट स्कूलों की बसों एवं वैन से बच्चे स्कूल पहुंच गए। बारिश मूसलाधार होने एवं भारी बारिश की आशंका के चलते जिला कलक्टर विश्व मोहन शर्मा ने सरकारी एवं गैर सरकारी स्कूलों में अवकाश घोषित कर दिया। आदेश की जानकारी मिलने के साथ ही प्राइवेट स्कूल संचालकों ने बच्चों की छुट्टी कर दी। छोटे बच्चों को घर ले जाने के लिए मोबाइल के जरिए संदेश अभिभावकों को भेज दिए गए। अब तेज बारिश में कई अभिभावक parents स्कूल तक नहीं पहुंचे तो वहां खड़े-खड़े परेशान बच्चों का रोना शुरू हो गया। अभिभावकों की चिंता इसलिए बढ़ गई कि दुपहिया वाहन पर बारिश में बच्चों को घर तक कैसे लाया जाए। कुछ बच्चों को वैन संचालक भी घर तक ड्रॉप नहीं कर पाए, वे इस गलतफहमी में रह गए कि बच्चों को अभिभावक घर ले गए होंगे। जबकि वैन संचालकों की भी जिम्मेदारी थी कि वे जिन बच्चों को स्कूल में छोड़ा उन्हें वापस घर तक छोड़े मगर ऐसा नहीं हो पाया। कुछ बच्चे तो स्कूल के बाहर पेड़ों के नीचे खड़े मिले।

भविष्य में स्कूल संचालक बनाएं बेहतर व्यवस्था
भविष्य में अगर स्कूल खुलने के समय के बाद अवकाश की घोषमा हो और भारी बारिश हो तो अभिभावकों को पूरा संदेश दें। इसमें स्पष्ट किया जाए कि बच्चे कक्षा-कक्ष में बैठे हैं, बारिश रुकने तक भी आप आ सकते हैं। जब तक कोई अभिभावक नहीं पहुंचे स्टाफ स्कूल में मौजूद रहे। बच्चों की सुरक्षा को प्राथमिकता दें। बच्चों को बाहर नहीं निकलने दें। अगर संभव हो तो स्कूल बस से भी बच्चों को छोडऩे की व्यवस्था की जाए।

बारिश में बच्चे व अभिभावक भी रखें इन बातों का ध्यान
-तेज बारिश में स्कूल के बाहर पेड़ों के नीचे नहीं खड़े रहें।

-स्कूल आते-जाते बिजली के खंभों के पास नहीं खड़े रहें।

-स्कूल में अवकाश होने के बावजूद परिसर के अंदर रहें।
-सडक़ पर पानी भराव हो तो किनारे से होकर गुजरें।

-स्कूल समय से पूर्व ही मूसलाधार बारिश हो तो स्वविवेक से निर्णय लें।

Published on: