29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अजमेर
सडक़ों पर भरा पानी,रास्ते हुऐ जाम
Play video

सडक़ों पर भरा पानी,रास्ते हुऐ जाम

अजमेर. घनघोर घटाएं शुक्रवार अल सुबह से शहर पर मेहरबान रही। शहर में कभी तेज बरसात तो कभी हल्की फुहार का दौर चला। कई जगह सडक़ों और नालों में पानी बह गया।
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

Anil Kumar

•

Updated: 5 Jul 2019, 8:56 PM IST

अजमेर. घनघोर घटाएं शुक्रवार अल सुबह से शहर पर मेहरबान रही। शहर में कभी तेज बरसात तो कभी हल्की फुहार का दौर चला। कई जगह सडक़ों और नालों में पानी बह गया। बादल छाने और टपका-टपकी से लोगों को तीखी धूप और गर्मी से राहत मिली। हालांकि बादल छितराने पर कुछ देर धूप-छांव भी हुई। उमस ने पसीने बहाए रखे। अधिकतम तापमान 32.6 डिग्री रहा। बरसात होने और बादलों के चलते तापमान में 6.2 डिग्री की गिरावट आ गई।

गुरुवार देर शाम शहर में तेज बरसात का दौर शुरू हुआ था। शुक्रवार अलसुबह से फिर घटाओं ने भिगोया। सुबह 4 बजे से कभी तेज बौछारें पड़ी तो कभी फुहारें गिरी। शहर के वैशाली नगर, पंचशील, माकड़वाली रोड, स्टेशन रोड, आगरा गेट, नसीराबाद रोड, धौलाभाटा, जयपुर रोड, आदर्श नगर, केसरगंज, रामगंज, पुष्कर रोड और अन्य इलाकों में तेज बरसात हुई। सडक़ों, नालों में पानी बह गया। इसके बाद रुक-रुक कर बारिश और फुहारें गिरी।

मौसम विभाग ने शाम 5.30 बजे समाप्त हुए चौबीस घंटे में 21.5 मिलीमीटर बरसात दर्ज की। जबकि शहर में 1 जून से अब तक 79.5 मिलीमीटर बरसात हो चुकी है। इसी तरह तीर्थराज पुष्कर में भी सुबह से बरसात का दौर चला। कभी तेज बारिश तो कभी हल्की बौछारें भिगोती रही। निकटवर्ती कायड़, लोहागल, गगवाना, घूघरा और अन्य गांवों में भी हल्की बरसात हुई।