अजमेर

Higher Education: ई-कंटेंट से पढ़ेंगे कॉलेज स्टूडेंट, हर महीने होगा एग्जाम

Higher Education: ई-कंटेंट और समान विषय सामग्री से होगी पढ़ाई
less than 1 minute read
• •
Updated: 27 Jun 2019, 6:32 AM IST
college admission 2019
college admission 2019

प्रदेश के सरकारी और निजी कॉलेज में सत्र 2019-20 से नवाचार प्रारंभ होंगे। स्नातक और स्नातकोत्तर स्तर पर विद्यार्थियों का ज्ञान परखने के लिए मासिक परीक्षा की शुरुआत होगी। इसके अलावा विद्यार्थी समान विषय सामग्री पढ़ेंगे। इसके लिए ई-कंटेंट भी तैयार कराए गए हैं।

सरकारी कॉलेज, विश्वविद्यालयों में विद्यार्थियों की कम होती उपस्थिति से सरकार और उच्च शिक्षा विभाग वाकिफ है। विद्यार्थी पढ़ाई के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए कोचिंग संस्थानों में भी पढ़ते हैं। इसको देखते हुए उच्च शिक्षा विभाग विद्यार्थियों के लिए मासिक परीक्षा योजना प्रारंभ करेगा। विद्यार्थियों की प्रतिमाह कॉलेज स्तर पर परीक्षा होगी। विश्वविद्यालय और प्रतियोगी परीक्षाओं के पैटर्न पर पेपर बनाए जाएंगे। इससे विद्यार्थी अपने ज्ञान को परख सकेंगे।

एकसाथ समान विषयों की पढ़ाई
प्रदेश में सभी कॉलेज में समान पढ़ाई की योजना भी बनाई गई है। योजनान्तर्गत सभी कॉलेज में एक ही समय पर समान विषयों की पढ़ाई कराया जाना प्रस्तावित है। शुरुआत में कुछ कॉलेज को ही चिन्हित किया जाएगा। चिन्हित कॉलेज में निर्धारित विषय सामग्री के अनुसार पढ़ाई कराई जाएगी। इसमें ई-कंटेंट और ऑनलाइन अध्ययन-अध्यापन योजना भी मददगार बनेगी।

कौशल विकास शिक्षा

मौजूदा दौर में केवल डिग्री के भरोसे विद्यार्थियों को रोजगार नहीं मिल सकता है। लिहाजा सरकार ने कौशल विकास शिक्षा देने की योजना बनाई है। सभी कॉलेज में कौशल आधारित लघु पाठ्यक्रम भी प्रारंभ होंगे। विद्यार्थी ई-कंटेंट के माध्यम से ऑनलाइन पढ़ाई कर सर्टिफिकेट ले सकेंगे।

Published on: