29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

B.ed Course: शुरू होगा चार साल इंटीग्रेटेड बीएड कोर्स

B.ed Course: 2020-21 से होगी कोर्स की शुरूआत। एनसीटीई ने शुरू की प्रक्रिया
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

raktim tiwari

•

Updated: 23 Jun 2019, 8:44 AM IST

Four year integrated course

Four year integrated course

रक्तिम तिवारी/अजमेर

प्रदेश की 64 तहसील में सत्र 2020-21 से चार वर्षीय एकीकृत बीएड कोर्स शुरू होगा। राष्ट्रीय शिक्षक शिक्षा परिषद (एनसीटीई) ने संबंधित विश्वविद्यालयों को संबंधित क्षेत्रों के कॉलेज की सम्बद्धता और अन्य प्रक्रिया प्रारंभ करने को कहा है।
प्रदेश के विभिन्न जिलों के सरकारी और निजी कॉलेज में दो वर्षीय बीएड, चार वर्षीय बीएससी और बीए बीएड कोर्स शामिल हैं। इनके अलावा एमएड, एमपीएड, तीन वर्षीय इंटीग्रेटेड बीएड-एमएड कोर्स भी संचालित हैं। बीएड कॉलेज संभाग, जिला, उपखंड के अलावा तहसील मुख्यालयों पर हैं। पिछली भाजपा सरकार ने 53 तहसील में बीएड कोर्स खोलने का फैसला किया था। इसको लेकर प्रारंभिक तैयारियां भी हुई, पर मामला आगे नहीं बढ़ सका।

Read More: RPSC: आरएएस मुख्य परीक्षा के प्रवेश पत्र का इंतजार

एनसीटीई ने भेजा पत्र
पिछले साल हुए चुनाव में प्रदेश में कांग्रेस सरकार सत्तारूढ़ हुई है। सरकार ने पिछले 53 सहित 11 नए तहसील में चार वर्षीय पाठ्यक्रम शुरू करने के लिए राष्ट्रीय शिक्षक शिक्षा परिषद (एनसीटीई) से इस मामले में मार्गदर्शन मांगा था। इसके अनुरूप परिषद के सदस्य सचिव संजय अवस्थी ने पत्र जारी किया है। साथ ही संबंधित तहसील में बीएड पाठ्यक्रमों के लिए विश्वविद्यालयों को पंजीयन, सम्बद्धता और अन्य प्रक्रिया शुरू करने को कहा है।

Read more: 13 हजार से ज्यादा हैं पद, इनको शिक्षक बनने का है इंतजार

राज्य की इन तहसील में चलेगा कोर्स
अरांई, भिनाय, टांटोटी, टॉडगढ़, मसूदा, आबापुरा, छोटी सरवन, गागड़तलाई, अर्थूना, छबड़ा, छीपाबड़ौद, बायतूं, गडरा रोड, गिडा, शिव,धनाऊ, पहाड़ी, उच्चैन, बदनौर, बनेड़ा, कोटड़ी, फूलियां कला, रायपुर (भीलवाड़ा), सहाड़ा, बज्जू, केशोरायपाटन, नैनवा, बेगूं, निम्बाहेड़ा, राजाखेड़ा, बिच्छीवाड़ा, चिकली, जोथारी, सबला, रावला, पावटा,गंगाधर, मनोहरथाना, सुनेल, बकानी, रायपुर (झालावाड़), डग, बाप, बावारी, बापिणी, देचू, शेखाला, मांड्रयाल, सोजत, अरनोद, पीपलखूंट, भीम, गडबोर, खमनोर, कुंभलगढ़, कुंवारिया, बामनवास, खंडार, मलारना डूंगर, वजीरपुर, कोटड़ा, लसाडिय़ा, सराडा और सेमारी