29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Weather Watch: धूप और उमस बहा रही पसीने, मानसून का है इंतजार

Weather Watch: प्रदेश और जिले को अब मानसून का इंतजार है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

raktim tiwari

•

Updated: 25 Jun 2019, 8:14 AM IST

monsoon in rajasthan

monsoon in rajasthan

अजमेर.

तीखी धूप और उमस ने मंगलवार को जमकर परेशान किया। सुबह आसमान में बादलों की टुकडिय़ां दिखीं पर धूप निकलने साथ मौसम बदल गया। लोगों को शाम गर्मी से राहत नहीं मिली है। अधिकतम तापमान 33.8 से 38 डिग्री के बीच बना हुआ है।

सुबह आसमान पर बादलों की टुकडिय़ां नजर आई। हवा नहीं चलने से लोग पसीने से तरबतर होते रहे। उमस और गर्मी ने लोगों को पसीने से तरबतर कर दिया।

Read More: Good News...बीसलपुर बांध में आया तीन सेंटीमीटर पानी

मानसून का इंतजार
पिछले सप्ताह पारा 32.2 से 40.3 डिग्री तक घूमता रहा था। बादल छाने और टपका-टपकी के चलते पारे के मिजाज ढीले हुए हैं। हालांकि धूप में तेजी और गर्मी का असर कायम है। प्रदेश और जिले को अब मानसून का इंतजार है।

Read More: तब ब्रिटिश सरकार को चिंता थी अजमेर की, हमें नहीं है कोई परवाह

जलाशयों में नहीं पर्याप्त पानी
बरसात नहीं होने से जिले के अधिकांश जलाशय खाली पड़े हैं। इनमें राजियवास, बीर, मूंडोती, पारा प्रथम और द्वितीय, बिसूंदनी, मकरेड़ा, रामसर, अजगरा, ताज सरोवर अरनिया, नारायण सागर खारी, मान सागर जोताया, देह सागर बडली, भीम सागर तिहारी, खानपुरा तालाब शामिल है। इसी तरह चौरसियावास, लाकोलाव टैंक हनौतिया, पुराना तालाब बलाड़, जवाजा तालाब, देलवाड़ा तालाब, छोटा तालाब चाट, मान सागर जोताया और अन्य शामिल हैं।