
bisalpur dam
बीसलपुर बांध के जलभराव व करीबी क्षेत्र में बारिश के चलते बांध के गेज में बढ़ोतरी हुई है। बांध में पिछले दिनों हुई बरसात से कुल तीन सेंटीमीटर पानी की आवक दर्ज की गई है।
बांध के सहायक अभियंता मनीष बंसल ने बताया कि बांध का गेज बुधवार सुबह तक 305.82 आरएल मीटर दर्ज किया गया था। यह अब तीन सेंटीमेटर बढकऱ 305.82 आरएल मीटर हो गया है। बांध क्षेत्र में अब तक 37 मिलीमीटर से ज्यादा बारिश हो चुकी है।
भीलवाड़ा-चित्तौडगढ़़ की बारिश खास
भीलवाड़ा में पिछले दिनों मानसून पूर्व बारिश हुई। यह करीब सवा इंच से ज्यादा दर्ज की गई है। बीसलपुर बांध में भीलवाड़ा और चित्तौडगढ़़ जिले में होने वाली बारिश से सर्वाधिक पानी पहुंचता है। त्रिवेणी नदी से इसमें पानी आता है। प्रतिवर्ष मानसून के दौरान त्रिवेणी का गेज चेक किया जाता है। इसमें पानी की मात्रा बढऩे पर ही बीसलपुर बांध में पानी की आवक होती है।
Read More: Bisalpur dam : Bisalpur dam : ...तो अजमेर में गहराएगा गंभीर जल संकट!
दो बार खुले थे बांध के गेट
बीसलपुर बांध की कुल भराव क्षमता 315.5 आरएलमीटर है। इस क्षमता को बांध ने पिछले 15 साल में दो बार पार किया है। इसके चलते बीसलपुर बांध के गेट दो बार खोलने पड़े थे। सबसे पहले साल 2005 में बीसलपुर बांध अपनी पूर्ण भराव क्षमता को पार कर गया था। तब प्रशासन ने सात गेट खोले थे। इसके बाद साल 2017-18 में बीसलपुर बांध लबालब हो गया था। तब प्रशासन ने पांच गेट खोलकर पानी बाहर निकाला था।
Published on:
21 Jun 2019, 7:31 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.