अजमेर

कर दिया पूरी अरावली को खोखला, यहां ना कोई सुनने ना देखने वाला….

www.patrika.com/rajasthan-news

less than 1 minute read
Feb 19, 2019
mining
illeagal mining in aravalli

अजमेर/गगवाना.

श्रीनगर पंचायत समिति के कई गांवों में धड़ल्ले से अवैध खनन चल रहा है। अवैध खनन के हालात यह हैं कि कई जगह तो पहाडिय़ां चट हो गई हैं। कुछ जगह पहाड़ी के अवशेष बचे हैं तो कुुछ जगह जमीन खोदकर पत्थर निकाल रहे हैं। बूबानी एवं मुहामी में तो थानाधिकारी की चेतावनी के बावजूद अवैध खनन जारी रहा।

अवैध खननकर्ताओं की ओर से मजदूरों के साथ मशीनें एवं कंप्रेशर की मदद से पत्थरों का खनन किया जा रहा है। कुछ जगह तो ब्लास्टिंग की जा रही है। बूबानी क्षेत्र में हालात यह है कि जहां कुछ सालों पूर्व ऊंची-ऊंची पहाडिय़ां नजर आती थी वे अब अवशेष के रूप में बच गई हैं। वहीं मुहामी एवं खोड़ा में भी कई जगह अवैध खनन किया जा रहा है।

नहीं करते किसी की परवाह

हालात यह है कि जिम्मेदार विभागों की ओर से कोई ठोक कार्रवाई नहीं की जाती है। गेगल थानाधिकारी ने अवैध खनन कर्ताओं व तथाकथित ग्रामीणों को चेतावनी दी है कि अगर अवैध खनन पर रोक नहीं लगाई गई है तो कार्रवाई की जाएगी। अवैध खनन से भरे पत्थरों की ट्रॉलियों के चालान काटकर जुर्माना वसूला जाएगा और ट्रेक्टर मय ट्रॉली जब्त की जाएगी। इस चेतावनी के बावजूद लगातार अवैध खनन जारी है।

अवैध खनन कर पत्थरों का परिवहन
अवैध खनन के बाद ट्रेक्टर ट्रॉलियों में पत्थरो का परिवहन किया जा रहा है। कई ग्रामीण अन्य गांवों में अजमेर में पत्थरों की सप्लाई करते हैं। मगर इनके खिलाफ किसी तरह की कार्रवाई नहीं होती है।

Updated on:
17 Feb 2019 04:21 pm
Published on:
19 Feb 2019 10:10 am