8 अप्रैल 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बुजुर्ग से ठगे थे 62 लाख रुपए, यूं फंसे एसओजी के जाल में

www.patrika.com/rajasthan-news

2 min read
Google source verification
SOG arrest culprits

SOG arrest culprits

अजमेर.

स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप जयपुर ने अजमेर के क्रिश्चियन गंज थाने के दो साल पुराने 62 लाख रुपए की ठगी के मामले में दो आरोपितों को गिरफ्तार किया। आरोपितों को एसओजी टीम ने अजमेर की अदालत में पेश किया जहां से उन्हें 18 फरवरी तक के रिमांड पर सौंपने के आदेश दिए।

एसओजी जयपुर के निरीक्षक शिवरतन गोदारा ने रेलवे से सेवानिवृत्त एईएन रेम्बुल रोड हिलव्यू स्कूल के पास रहने वाले विजय बहादुर कपूर (75) से 62 लाख रुपए की ठगी मामले में दिल्ली निवासी वंश अरोड़ा और रवि शर्मा को गिरफ्तार किया। हालांकि मामले में एसओजी अधिकारियों ने कुछ बताने से इन्कार कर दिया। अदालत ने आरोड़ा की अपील पर प्रकरण की जांच एसओजी की दी है।

यह है मामला
क्रिश्चियन गंज थाने में 28 अप्रेल 2017 को रेम्बुल रोड हिलव्यू स्कूल के पास रहने वाले सेवानिवृत्त विजय बहादुर कपूर ने शिकायत दी थी। शिकायत में बताया कि ठग गिरोह ने 2012 में उनसे सम्पर्क किया। आरोपितों ने इंश्योरेंस पॉलिसी के नाम पर धीरे-धीरे करते हुए 62 लाख रुपए की रकम ऐंठ ली। आरोपित उसको रकम मिलने का झांसा देते रहे। आखिर 2017 में आरोड़ा ने क्रिश्चियन गंज थाने में मुकदमा दर्ज करवाया लेकिन पुलिस भी दिल्ली अजमेर के बीच चक्कर लगाती रही। आखिर अदालत ने मामले की जांच एसओजी को सौंपते हुए छह माह का वक्त दिया।

बताया सेबी का अधिकारी

पत्रिका से बातचीत में अरोड़ा ने बताया कि सबसे पहले दीपक शर्मा ने 2012 में मिलने आया। उसने खुद को सेबी का अधिकारी बताते हुए इंश्योरेंस पॉलीसी करवाने की बात कही। इसके लिए बैंक खाता खुलवाने सहित कई कार्रवाई की। आरोपित ने शुरुआत में 18 लाख रुपए ऐंठ लिए। इसके बाद अन्य पॉलिसी के नाम पर भी रकम ऐंठता चला गया। जब दीपक के हथकंडे पूरे हो गए तो उसने रवि कुमार नामक युवक को भेज दिया। रवि कुमार ने उससे रकम दिलवाने का झांसा देते 62 लाख तक की पॉलिसी कर दी लेकिन आरोपितों ने कभी उसको रिटर्न नहीं दिया। आरोपित हर बार चेक आने की बात कहकर डाल देते थे।