30 जुलाई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

प्रेक्टिकल में स्टूडेंट्स कर रहे थे नकल, RBSE ने किया परीक्षक को सस्पेंड

www.patrika.com/rajasthan-news
less than 1 minute read
Google source verification
practical exam of RBSE

practical exam of RBSE

अजमेर.

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने बीकानेर के विलेश्वर आदर्श शिक्षण संस्थान सीनियर सैकण्डरी स्कूल, रासीसर, नोखा में आयोजित सीनियर सैकंडरी की भूगोल की प्रायोगिक परीक्षा को अनियमितता के चलते निरस्त कर दिया है। बोर्ड की अनुशंसा पर इस परीक्षा के लिए नियुक्त बाह्य परीक्षक करणी सीनियर सैकण्डरी स्कूल, देशनोक के भूगोल व्याख्याता नवीन चन्द यादव को तत्काल निलम्बित कर दिया गया है। बोर्ड ने सम्बद्धता नियमों के तहत बोर्ड कार्रवाई शुरू कर दी है।

परीक्षा में नहीं था कोई शिक्षक
बोर्ड सचिव मेघना चौधरी ने बताया कि बोर्ड प्रायोगिक परीक्षाओं के लिए बोर्ड के विशेष उडऩदस्ता जब श्री विलेश्वर आदर्श शिक्षण संस्थान उ. मा. वि., रासीसर, नोखा, बीकानेर पहुंचा तो परीक्षा कक्ष में परीक्षार्थियों के अलावा कोई शिक्षक नहीं था जबकि परीक्षार्थियों के पास माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा प्रदत्त उत्तरपुस्तिकाएं थी जिनमें वो दिए गए प्रश्न पत्र को नकल के माध्यम से हल करने में लगे थे। निरीक्षण के दौरान स्टॉक रजिस्टर मांगे जाने पर प्रस्तुत नहीं किया गया। विद्यालय में चल रही प्रायोगिक परीक्षा में हो रही सामूहिक नकल प्रकरण की वीडियोग्राफ ी करवाई गई।

नया परीक्षक होगा नियुक्त

बोर्ड सचिव ने बताया कि प्राथमिक तौर पर बोर्ड द्वारा उक्त परीक्षक को आवंटित विद्यालयों की परीक्षा नहीं लेने के लिए परीक्षक व विद्यालय को सूचना दे दी गई है तथा नया परीक्षक नियुक्त कर परीक्षा आयोजित कराने की कार्यवाही प्रक्रियाधीन है। बोर्ड की अनुशंसा पर माध्यमिक शिक्षा निदेशालय ने मान्यता नियमों के तहत कार्रवाई होगी। माध्यमिक शिक्षा निदेशालय ने निलम्बित व्याख्याता यादव का निलम्बन काल में मुख्यालय माध्यमिक शिक्षा निदेशालय, बीकानेर किया है।