अजमेर

Impounding: बच्ची संग मकान कुर्क करने वाली कंपनी के दो मैनेजर गिरफ्तार

उपखंड अधिकारी अंजु शर्मा और एसपी कुंवर राष्ट्रदीप ने थानाधिकारी सुनील कुमार बेड़ा को निलंबित किया था।
2 min read
Feb 17, 2020
police arrest manager
police arrest manager

अजमेर/रूपनगढ़. रूपनगढ़ के समीप कांस्या की ढाणी में मकान की सीज कार्रवाई में दस माह की बालिका को भी ताले में बंद करने का मामले में जांच जारी है। पुलिस ने फाइनेंस कम्पनी के दो मैनेजर को गिरफ्तार कर लिया। इसके अलावा कंपनी के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज किया गया है।

निजी फाइनेंस कम्पनी की ओर से रूपनगढ़ के समीप कांस्या की ढाणी में मकान को सीज की कार्रवाई की गई थी। इस दौरान दस माह की बालिका को भी ताले में बंद कर दिया गया। सरकार ने मामले को गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई के निर्देश दिए थे। कार्मिक विभाग ने रूपनगढ़ उपखंड अधिकारी अंजु शर्मा और एसपी कुंवर राष्ट्रदीप ने थानाधिकारी सुनील कुमार बेड़ा को निलंबित किया था।

फाइनेंस कम्पनी मैनेजर
गिफ्ताररूपनगढ़ की कार्यवाहक थाना प्रभारी प्रीति रत्नू ने बताया कि पुलिस ने फाइनेंस कम्पनी के रिलेशनशिप मैनेजर जगतपुरा जयपुर निवासी रमन दत्ता (50) पुत्र दरियाई लाल और असिसटेंट मैनेजर मून्डली किशनगढ़ रेनवाल निवासी भागचंद जाट पुत्र अर्जुनलाल जाट को गिरफ्तार कर लिया। इनके खिलाफ मामले दर्ज किए गए हैं। इसके अलावा कम्पनी के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज किया है।

प्रीति रत्नू को सौंपा प्रभार
पुलिस अधीक्षक ने बांदरसींदरी थाना प्रभारी प्रीति रत्नू को रूपनगढ़ थाने का अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। रत्नू ने निलंबित थानाधिकारी बेड़ा के स्थान पर कार्यभार संभाल लिया है। वे नए थानाधिकारी की तैनाती तक कामकाज देखेंगी।

Published on:
17 Feb 2020 07:54 am