
सफर में परेशानी झेल रहे यात्रियों को राहत मिलेगी, रोडवेज के बेडे में बढ़ेगी नई पांच रोडवेज
सवाईमाधोपुर. जिलेवासियों का लम्बे समय से रोडवेज की नई बसों का इंतजार जल्द ही खत्म होने वाला है। सवाईमाधोपुर रोडवेज डिपो को जल्द ही ५ नई बसें मिलेंगी। इसके बाद बसों का बेड़ा ३७ से बढ़कर ४२ का हो जाएगा और लम्बे समय से डिपो में कम बसें होने से सफर में परेशानी झेल रहे यात्रियों को राहत मिलेगी।
इस माह के अंत में या मार्च के पहले सप्ताह में मिलेगी सुविधा
रोडवेज डिपो से मिली जानकारी के अनुसार यात्रियों को नई रोडवेज की सुविधा इस माह के अंत में या मार्च के पहले सप्ताह में मिलना शुरू हो जाएगी। ऐसे में शीघ्र ही पांच बसे सवाईमाधोपुर पहुंच जाएगी। इनमें से एक बस का अलवर व चार बसों का संचालन जयपुर होगा।
अब तक यह समस्या
सवाईमाधोपुर रोडवेज डिपो शुरुआत से ही बसों की कमी से जूझ रहा है। लम्बी रूटों वाली बसे में तकनीकी खराबी आने से बंद हो जाती है। ऐसे में यात्री भी परेशान रहते है। बीच रास्ते में बसों के खराब होने से दूसरे वाहनों से यात्रियों को सफर करना पड़ता है।
यात्रियों को मिलेगी सहूलियत
राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम ने की ओर से सवाईमाधोपुर डिपों को भी पांच बसे आवंटित करने से लोगों को सफर में फायदा मिलेगा। विशेषतौर पर सवाईमाधोपुर से जयपुर जाने वाले यात्रियों को लाभ मिलेगा।
................
फैक्ट फाइल
-सवाईमाधोपुर डिपो में वर्तमान में संचालित कुल बसें-३७
-राजस्थान रोडवेज की बसें-३२
-अनुबंधित बसों की संख्या-५
-सवाईमाधोपुर डिपो से प्रतिदिन का यात्रीभार- ७ हजार ५००
- डिपो में कुल चालक-४१
-डिपो में कुल परिचालकों की संख्या-३८
मिलेगी राहत
सवाईमाधोपुर रोडवेज डिपो को पांच नई बसें आवंटित हुई है। माह के अंत या मार्च के पहले सप्ताह तक डिपो को सभी बसें मिल जाएंगी और यात्रियों को राहत मिलेगी।
भंवरसिंह जाट, मुख्य प्रबधंक, रोडवेज, सवाईमाधोपुर
Published on:
17 Feb 2020 12:34 am
