अजमेर

अजमेर में महिला का बनाया अश्लील वीडियो, कई बार किया रेप, बच्चों को दी जान से माने की दी धमकी

अजमेर में एक युवक महिला का अश्लील वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी से पीड़िता का कई बार रेप किया। बच्चों को दी जान से मारने की धमकी।

less than 1 minute read
Jan 15, 2026
rape demo pic

अजमेर: राजस्थान के अजमेर जिले में नसीराबाद सदर थाना इलाके में एक महिला के साथ हुए रेप का मामला सामने आया है। एक युवक ने महिला के अश्लील वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी से कई बार रेप किया। महिला ने बच्चों और जेठ से मारपीट करने का आरोप लगाया। महिला ने इस पूरे मामले की थाने में शिकायत दी पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

ये भी पढ़ें

Jalore: बजरी माफिया से सांठगाठ और मंथली वसूली का ऑडियो वायरल, SP ने 2 कांस्टेबल को किया सस्पेंड

बच्चों को मारने दी धमकी

महिला की शिकायत के मुताबिक, आरोपी ने उसके गांव के एक युवक से इंस्टाग्राम और उसका मोबाइल नंबर निकाला कर उसे कॉल किया और उसने दोस्ती करने का दबाव बनाया। जब महिला ने मना किया, तो आरोपी ने उसके बच्चों को जान से मारने की धमकी दी।

पीड़िता- धमकी देकर शारीरिक संबंध बनाए

पुलिस ने बताया की आरोपी ने महिला के बाथरूम जाने के अश्लील वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर कई बार उसके साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाए। पीड़िता का कहना है कि एक बार आरोपी की मां ने भी यह सब देख लिया। महिला ने बताया आरोपी बच्चों को मारने की धमकी देकर यौन शोषण करता था।

इसके बाद से आरोपी के परिवार वाले लगातार उसके बच्चों को तंग कर रहे हैं और जान से मारने की धमकी देकर पीड़िता का रेप किया। महिला की इस शिकायत पर नसीराबाद सदर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें

Pali: खुशियां मातम में बदलीं, माता-पिता गलियों में मासूम तमन्ना को तलाशते रहे, घर में ही मिली बेटी की लाश

Updated on:
15 Jan 2026 05:39 pm
Published on:
15 Jan 2026 05:11 pm
Also Read
View All

अगली खबर