अजमेर

independece day: अजमेर में तिरंगी छठा, बारिश भी नहीं रोक पाई उत्साह

राज्यपाल कल्याण सिंह के सन्देश का पठन किया गया। समारोह में स्वतंत्रता सेनानियों को शॉल ओढ़ाकर और स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मान किया गया।
2 min read
• •
Updated: 16 Aug 2019, 7:14 AM IST
Independece day in ajmer
Independece day in ajmer

अजमेर. स्वाधीनता दिवस (independence day) पर समूचा शहर तिरंगी छठा से सराबोर नजर आया। कभी तेज तो कभी हल्की बरसात भी लोगों का उत्साह (joy) नहीं रोक सकी। नाचते-गाते स्वाधीनता दिवस मनाया गया। ढोल-ढमाकों के साथ तिरंगा रैली निकाली गई। यह नजारे स्वाधीनता दिवस पर नजर आए।

चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री डॉ. रघु शर्मा (dr.raghu sharma) ने ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर पुलिस, हाड़ी रानी बटालियन, सीआरपीएफ के जवानों, होमगार्ड, एनसीसी कैडेट्स और अन्य ने मार्चपास्ट किया। राजस्थानी लोकनृत्य और देशभक्ति पर आधारित गीतों (dance)पर नृत्य पेश किए गए। सरकारी और निजी स्कूल के बच्चों ने योग (yoga) और सामूहिक व्यायाम (P.T.) प्रस्तुत किए। राज्यपाल कल्याण सिंह के सन्देश का पठन किया गया। समारोह (function) में स्वतंत्रता सेनानियों को शॉल ओढ़ाकर और स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मान किया गया।

किया ध्वजारोहण

राजस्थान लोक सेवा आयोग (rpsc)में अध्यक्ष दीपक उप्रेती, महर्षि दयानंद सरस्वती विश्वविद्यालय में कार्यवाहक कुलसचिव भागीरथ सोनी ने ध्वजारोहण किया। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। अजमेर डिस्कॉम के पंचशील स्थित मुख्यालय, आयुर्वेद निदेशालय, रोडवेज कार्यालय, राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड कार्यालय पर भी ध्वजारोहण हुआ। सम्राट पृथ्वीराज चौहान राजकीय महाविद्यालय में प्राचार्य डॉ.एम.एल. अग्रवाल ने ध्वजारोहण (falg hosting) कर उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों-कार्मिकों को सम्मानित किया।

राजकीय कन्या महाविद्यालय में प्राचार्य डॉ. चेतन प्रकाश, कलक्ट्रेट परिसर और निवास स्थान पर जिला कलक्टर विश्व मोहन शर्मा (ajmer collector), संभागीय आयुक्त कार्यालय में संभागीय आयुक्त एल.एन. मीना, डीआरएम कार्यालय पर मंडल रेल प्रबंधक (DRM) राजेश कुमार, जिला परिषद कार्यालय में जिला प्रमुख वंदना नौगिया ने तिरंगा फहराया। सीबीएसई (cbse) रीजनल ऑफिस, क्षेत्रीय शिक्षा संस्थान, अजमेर विकास प्राधिकरण कार्यालय (ADA) और राजस्व मंडल में भी ध्वजारोहण हुआ।

ध्वजारोहण किया गया

स्वतंत्रता सेनानी भवन गोल चक्कर केसरगंज में स्वतंत्रा सेनानी शोभाराम गहरवार, राष्ट्रीय भ्रष्टाचार विरोधी समिति के रसाला बावड़ी स्थित मुख्यालय पर राष्ट्रीय अध्यक्ष रतनालाल बाकोलिया ने ध्वज फहराया। पंचशील नगर विकास समिति ए के तत्वावधान में चाणक्य स्मारक पर ध्वजारोहण (tiranga) किया गया।

दयानंद कॉलेज में प्राचार्य डॉ. लक्ष्मीकांत, राजकीय बॉयज इंजीनियरिंग कॉलेज में कार्यवाहक प्राचार्य डॉ. रोहित मिश्रा, महिला इंजीनियरिंग कॉलेज में कार्यवाहक प्राचार्य डॉ. जे. के. डीगवाल, नगर निगम कार्यालय में महापौर धर्मेन्द्र गहलोत ने ध्वज फहराया। इसके अलावा शहर के सरकारी और निजी स्कूल, कॉलेज में भी ध्वजारोहण, सांस्कृतिक कार्यक्रम हुआ।

Published on: