अजमेर

पर्यूषण पर्व… कहीं गरबा नृत्य की धूम तो कहीं सोमासती का कथा वाचन

www.patrika.com/rajasthan-news

2 min read
Sep 20, 2018
jain paryushan
jain paryushan

अजमेर.

अखिल भारतीय पुलक चन चेतना मंच और राष्ट्रीय महिला जाग्रति मंच के संयुक्त सानिध्य में बड़ा धड़ा पंचायत नसियां में पर्वराज पर्यूषण के सत्य पर्व पर गरबा भक्ति नृत्य प्रतियोगिता हुई। शुभारम्भ युगांशी जैन व प्रियशी अजमेरा के मंगलाचरण से हुआ ।

गरबा नृत्य में कपल समूह एवं एकल सदस्यों ने गरबा खेला। विजेता का चयन रीतू सोगानी नीलम सेठी बीना टोगिया ने किया अंकित नम्रता, रोशनी सोगानी, रूपश्री, रूपल गोधा, ज्योति, संतोष सिंगी, रोहित बाकलीवाल, कमल गंगवाल, अनिल गदिया सुनिल, रश्मि सेठी, अशोक शांता गदिया, रागिनी बडजात्या, अंजू अजमेरा, रीतू सोगानीस अम्बिका गदिया, पिंकी बडजात्या और अन्य मौजूद थे।

रूपश्री मोडासिया, ज्योति बैद ने संचालन किया। इसी तरह नसिंया में आरती व शास्त्र सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। पारितोषिक कांता, रीना सेठी ने बांटे।

सोमासती नाग का हार नाटक...

दिगम्बर जैन महासमिति महिला एवं युवा महिला संभाग अजमेर की पंचशील नगर इकाई के तत्वावधान में पर्वाधिराज पर्युषण पर्व के तहत सोमासती नाग का हार पर नाटिका प्रस्तुत किया गया। सोमा द्वारा जैन धर्म के नियमों के पालन करने और नाग के हार में परिवर्तित होने, नित्य देव दर्शन, रात्रि भोजन का त्याग, पानी छानकर पीने और अन्य दृश्यों का मंचन किया गया। पंचशील नगर इकाई मंत्री भावना बाकलीवाल, युवामहिला संभाग की अध्यक्ष मधु पाटनी, प्रीति गदिया, सुनीता शाह, सोनिका भैंसा, प्रेक्षा पटौदी, महिला संभाग अध्यक्ष शिखा बिलाला व मंत्री आशा पाटनी और अन्य मौजूद थे। प्रतिभागियों को निर्मलचंद, प्रमोदकुमार प्रतिभा सोनी ने पुरस्कृत किया।

पर्वराज पर्यूषण पर्व

श्री दिगम्बर जैन मंदिर पंचशील नगर में पर्वराज पर्युषण पर्व मनाना जारी है। यहां भगवान के कलशाभिषेक, शान्तिधारा व संगीतमय दशलक्षण विधान पूजन जारी है। सुशील शाह, सुरेन्द्र अजमेरा, दिनेश पाटनी, कैलाश छाबडा, प्रदीप बाकलीवाल पूजन में शामिल हुए। शाम को आरती व शास्त्र प्रवचन हुए। धार्मिक हाऊजी राजेन्द्र पाटोदी, अंकित पाटनी व अशोक बडजात्या ने कराई। अनिल-मधु भैंसा परिवार ने आरती की। कान्ता गदिया, मनीषा गदिया, दीपा अजमेरा और अन्य मौजूद थे।

पूरा शहर है घर के समान, गंदा करके मत कीजिए अपमान

पीएम नरेंद्र मोदी के स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत शहर में कई कार्यक्रम हुए। सम्राट पृथ्वीराज चौहान राजकीय महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना की स्वयं सेवकों और छात्राओं ने नुक्कड़ नाटक का मंचन किया। छात्राओं ने महाविद्यालय परिसर और चौराहे पर नाटक का मंचन कर आमजन को स्वच्छता की महत्ता समझाई।

डॉ. सुनीता पचौरी और अन्य मौजूद रहे। इसी तरह दयानंद कॉलेज के नेवल एनसीसी कैडेट ने स्वच्छता अभियान चलाया। कैडेट्स ने सेटेलाइट अस्पताल, चन्दरवदायी नगर और अन्य इलाकों में पेड़ों के पत्ते, कूड़ा-करकट एकत्रित किया। साथ ही विभिन्न क्षेत्रों में झाड़ू लगाई। प्राचार्य डॉ. लक्ष्मीकांत, डॉ. संत कुमार और अन्य ने स्वच्छता की शपथ दिलाई।

Updated on:
19 Sept 2018 05:05 am
Published on:
20 Sept 2018 10:42 am