30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अजमेर
video : इस बार बच्चों के लिए खास होगा पुष्कर मेला, यूं बनेगा राजस्थान का पहला child friendly  मेला
Play video

video : इस बार बच्चों के लिए खास होगा पुष्कर मेला, यूं बनेगा राजस्थान का पहला child friendly मेला

www.patrika.com/ajmer-news
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

Sonam Ranawat

•

Updated: 18 Sep 2018, 8:54 PM IST

सोनम राणावत/अजमेर. अन्तर्राष्ट्रीय ख्याती प्राप्त पुष्कर मेला देशी विदेशी पर्यटकों के साथ ही इस बार बच्चों के लिए भी बेहद खास होगा। कोलकता की तर्ज पर राजस्थान में यह पहला मेला होगा हो चाइल्ड फ्रेंडली होगा जिसमें बच्चों के लिए खास व्यवस्था राष्ट्रीय बाल अधिकार आयोग करने की कवायद कर रहा है। कार्तिक पुर्णिमा को आयोजित होने वाले पुष्कर मेले को बाल मैत्री मेला बनाने के उद्देश्य से सोमवार को राज्य बाल संरक्षण आयोग अध्यक्ष मनन चतुर्वेदी व आयोग सदस्य उमा रत्नू, जयश्री गर्ग,साधना सिंह ,सीमा जोशी ,एस.पी सिंह, श्रवण कुमार व राधेश्याम डेलू ने सर्किट हाउस में अधिकारियों के साथ मिटिंग कर बच्चों इस मेले को किस तरह चाइल्ड फ्रेंडली बनाने को लेकर चर्चा की ।


सभी विभागों से लिया जाएगा सहयोग

मनन ने बताया कि इस मेले को बाल मैत्री बनाने के लिए आयोग सभी विभागों से सहयोग लेगा जिसमें खास सहयोग चिकित्सा विभाग का रहेगा। साथ ही बच्चों से सम्बन्धित सरकारी योजनाओं व बाल कानूनों जैसे शिक्षा का अधिकार इत्यादि की जानकारी हिन्दी व अंग्रेजी दोनों भाषाओं में जानकारी व चित्रों के माध्यम से प्रदर्शित कर बच्चों को जागरूक किया जाएगा। मेले में प्रोजेक्टर पर चित्रों व लेखन के माध्ययम से प्रदर्शित कर बच्चों को जागरूक किया जाएगा।

चाइल्ड लेबर फ्री होगा मेला

मैत्री मेले की खास बात यह रहेगी कि मेले में स्टॉल्स इत्यादि पर काम करने वाले मासूम बच्चों पर इस बार आयोग की नजर रहेगी। स्टॉल्स पर बालश्रम करने वाले बच्चों को मुक्त कराने के साथ ही भिक्षावृत्ति से दूर रखकर बच्चों के प्रति नरम दृष्टिकोण रखा जाएगा।

 

स्पेशल बेन्ड व सील से रहेगी बच्चों पर नजर

-मेले में आने वाले बच्चों के हाथ पर स्पेशल बेंड या सील इत्यादि लगाकर भी बच्चों को पॉइन्ट आउट किया जाएगा। जिसमें यदि कोई भी बच्चा चोरी या अन्य किसी भी अनैतिक कार्य को अन्जाम दें तो उसे आसानी से ट्रेक किया जा सके।

 

कोलकता की तर्ज पर राजस्थान में होगा अनूठा प्रयास

पिछले वर्ष कोलकता में पहली बार चाइल्ड फ्रेन्डली मेले का प्रयास किया गया था जिसमें एनसीपीसीआर की गाइडलाइन्स के अनुरूप काम किया गया था लेकिन राजस्थान में इन गाइडलाइन्स को पहली बार मर्ज कर के इस मेले को विशेष बनाया जाएगा।


बच्चों के लिए ऐसे बनेगा मेला चाइल्ड फ्रेंडली

मेले में बच्चों के लिए विशेष स्टॉल्स लगाकर इस मेले को चाइल्ड फ्रेंडली बनाया जाएगा। आयोग अध्यक्ष मनन चर्तुवेदी ने बताया कि राजस्थान का पहले चाइल्ड फ्रेंडली मेले की शुरूआत अन्तर्राष्ट्रीय पुष्कर मेले से की जाएगी। मेले में बच्चों के लिए विशेष स्टॉल्स लगाकर ना केवल बच्चों को मेले में आकर्षित किया जाएगा बल्कि दूर-दराज से मेले में आने बच्चे जो अपने परिजनों से बिछड़े हो उन्हें मिलाने, बच्चों को भिक्षावृति से दूर रखने व बच्चों के लिए प्राथमिक उपचार व बाल अधिकार व कानूनों की जानकारी मेलें में स्टॉल्स के माध्यम से पेरेन्ट्स के साथ बच्चों को दी जाएगी।