अजमेर

Jal Jeevan Mission: अजमेर जिले के 1103 गांवों के लिए गुड न्यूज, घर-घर पहुंचेगा पेयजल

Jal Jeevan Mission: राजस्थान के अजमेर जिले में पहले योजना 28 करोड़ रुपए की थी। अब इसे बढ़ाकर 37 करोड़ रुपए किया गया है।

less than 1 minute read
Mar 14, 2026

Jal Jeevan Mission: राजस्थान के अजमेर जिले के सभी गांव में घर-घर पानी पहुंचाने की जल जीवन मिशन योजना धीरे-धीरे परवान चढ़ती नजर आ रही है। पहले योजना 28 करोड़ रुपए की थी। अब इसे बढ़ाकर 37 करोड़ रुपए किया गया है। इससे पेयजल आपूर्ति व्यवस्था में सुधार होगा।

जल जीवन मिशन योजना वर्ष 2019 में केंद्र और राज्य सरकार की संयुक्त भागीदारी से शुरू की गई थी। इसका उद्देश्य शहरी-ग्रामीण परिवार को नल से स्वच्छ जल उपलब्ध कराना है।

ये भी पढ़ें

LPG Crisis in Rajasthan : सरकारी दावा- ‘एक WhatsApp या Missed Call पर घर बैठे बुक कराएं सिलेंडर, Indane, HP और Bharatgas के हेल्पलाइन नंबर्स जारी 

शहर की पेयजल आवश्यकता की पूर्ति के लिए माकड़वाली और लोहागल में पानी की टंकी बन चुकी हैं। बोराज रावत नगर में 1500 किलोलीटर, ईदगाह-रातीडांग में 1200 किलोलीटर मिलिट्री स्कूल में 1400 किलोलीटर क्षमता के उच्च जलाशय बन चुके हैं।

नसीराबाद से नौसरघाटी -कोटड़ा क्षेत्र तक पाइप लाइन, केकड़ी क्षेत्र में थड़ोली से केकड़ी के बीच भांसू गांव के समीप 24 करोड़ 81 लाख रुपए से पाइप लाइन के कार्य होने हैं।

इसके अलावा अजमेर क्षेत्र में गोयला से नसीराबाद के मध्य 34 करोड़ 95 लाख रुपए से पाइप लाइन का कार्य, अजमेर- केकडी के लिए 5 करोड़ 60 लाख रुपए की लागत से थड़ौली, केकड़ी, गोयला एवं नसीराबाद पम्प हाउस को डबल फीडर से जोड़कर बस ट्रांसफर सिस्टम लगाने का कार्य हो रहा है।

बजट में हुई है यह घोषणा

  • 270 करोड़ रुपए की लागत से नसीराबाद से नौसर तक पाइप लाइन
  • कोटड़ा क्षेत्र में एस.आर. टैंक का निर्माण
  • वैशाली नगर एवं लोहागल में बड़े स्टोरेज टैंक
  • रामजल सेतु लिंक योजना से वरुणसागर को जोड़ना

जल जीवन में जिले की स्थिति

  • 1103 गांव हैं जिले में
  • 612 पीएचईडी नियमित वृत के अधीन, 540 गांवों में 523.68 करोड़ से कार्य
  • 491 गांव परियोजना वृत के अधीन, 250 गांवों 400 करोड़ रुपए से कार्य

ये भी पढ़ें

Rajasthan ODOP Scheme : जयपुर की ब्लू पॉटरी ‘ODOP’ योजना में शामिल नहीं, 41 जिलों के उत्पाद चिन्हित, जानें

Published on:
14 Mar 2026 11:30 am
Also Read
View All

अगली खबर