अजमेर

Employees के जींस टीर्शट पहनने पर गुस्साए श्रम आयुक्त ने लिया ये एक्शन बोले नहीं चलेगा ये स्टाइल यहां

कार्यालय में कर्मचारी जींस व टी-शर्ट पहनकर आते हैं। इसके अलावा भी अन्य पोशाक का चलन तेजी से बढ़ा है,
less than 1 minute read
• •
Updated: 27 Jun 2018, 9:25 PM IST
labour commissioner says jeans t shirt not allowed in office
Employees के जींस टीर्शट पहनने पर गुस्साए श्रम आयुक्त ने लिया ये एक्शन बोले नहीं चलेगा ये स्टाइल यहां

भगवतदयालसिंह/ ब्यावर. कार्यालय में कर्मचारी जींस व टी-शर्ट पहनकर आते हैं। इसके अलावा भी अन्य पोशाक का चलन तेजी से बढ़ा है, जबकि यह पोशाक कार्यालय की गरिमा के अनुरुप नहीं होते हैं। कहीं बार इस तरह के मामला उठने के बावजूद अधिकारी व कर्मचारी इस तरह की पोशाक पहनकर आते हैं। इस तरह की पोशाक पहनने वाले कर्मचारियों की संख्या में दिनोंदिन इजाफा हो रहा है।

इस तरह की पोशाक वर्तमान में भले ही चलन में हो एवं आधुनिकता की श्रेणी में मानी जाए। लेकिन श्रम विभाग ऐसी पोशाक को शिष्ट नहीं मानता है। हाल ही में विभाग की ओर से जारी एक परिपत्र में इसको स्पष्ट कर दिया है। श्रम आयुक्त गिरिराजसिंह कुशवाह ने हाल ही में एक परिपत्र जारी कर मातहतों को नसीहत दी है। इसमें बताया कि प्राय यह देखने में आया है कि विभाग के कुछ अधिकारी व कर्मचारी कार्यालय में जींस, टी-शर्ट एवं अन्य अशिष्ट पोशाक पहनकर आते हैं। इसको अशोभनीय एवं कार्यालय के गरिमा के विपरित प्रतीत होता है। ऐसे में सभी अधिकारियों व कर्मचारियों से कार्यालय में पेंट एवं शर्ट पहनकर ही आने की अपेक्षा की गई है।

Published on: