अजमेर

Ajmer Lok Sabha Election 2019 : पौने दो बजे बराबर हुआ तापमान और मतदान

Ajmer Election 2019: जो लोग दोपहर तक सूर्यदव के रौद्र रूप धारण करने से पहले मतदान कर चुके थे उन्होंने राहत की सांस ली।

2 min read
Apr 29, 2019
Lok sabha election 2019 : पौने दो बजे बराबर हुआ तापमान और मतदान

अजमेरण् Ajmer Lok Sabha Constituency के लिए सोमवार को मतदान में जिले में दोपहर पौने दो बजे तक 42.42 प्रतिशत मतदान हुआ। जिले के किशनगढ़ विधानसभा क्षेत्र में 44 और दूदू विधानसभा में 45 प्रतिशत मतदान हुआ।

केकड़ी में मतदान की गति धीमी रही। वहीं इस दौरान करीब 38 प्रतिशत मतदान हुआ।
लोकसभा चुनाव के दौरान दोपहर में तेज धूप और गर्मी की मार का मतदान पर दिखा असरए सुबह की ठंडक में मतदान केन्द्रों पर नजर आने वाली कतार दोपहर में नजर नहीं आईंअजमेर लोकसभा सीट पर सोमवार को मतदान के दौरान तेज धूप और गर्मी ने मतदाताओं को खासा परेशान किया।

जैसे-जैसे सूर्यदेव का पारा चढ़ता गया मतदान केन्द्रों पर लम्बी कतारों में की आती देखी गई। जो लोग दोपहर तक सूर्यदव के रौद्र रूप धारण करने से पहले मतदान कर चुके थे उन्होंने राहत की सांस ली।जबकि इस दौरान मतदान के लिए नहीं जा पाए लोगों ने शाम की ठंडक का इंतजार करना ही मुनासिब समझा।

बिगड़ी तबीयत

गर्मी और तेज धूप के दौरान कई जगह मतदान कर्मियों की तबीयत भी बिगड़ गई इनकी जगह दूसरे कर्मचारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई। उपखंड़ क्षेत्र के बुधवाड़ा में पीओ प्रथम लीडी में पीओ द्वितीय व ब्रिडक्चियावास में पीओ तृतीय को बदला गया। नाड व नागेलाव में मतदाताओं की बढ़ती भीड़ के मद्देनजर अतिरिक्त मतदान कर्मी लगाए गए। उपखंड अधिकारी समदर सिंह भाटी ने दी जानकारी। इसी तरह नसीराबाद विधानसभा क्षेत्र में गांव नयागांव कस्या बूथ संख्या 127 पर पोलिंग एजेंट की तबीयत बिगड़ गई। पोलिंग एजेंट अजमेर रामनगर निवासी मुकेश शर्मा को धर्मेश चौहान व अमरुद्दीन चौहान ने नसीराबाद के राजकीय सामान्य चिकित्सालय पहुंचायाए जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें अजमेर रेफर कर दिया गया।

यूं हुआ अब तक मतदान

विधानसभा क्षेत्र मतदान प्रतिशत

Read Latest Rajasthan News in Hindi on Patrika. Also get Rajasthan Lok Sabha Election 2019 Live News. Ajmer News और साथ ही दूसरे शहरों से जुडी ख़बरें पढ़ने के लिए बने रहिये हमारे साथ।

ये भी पढ़ें

Barmer Lok Sabha Election 2019 Live Update जैसलमेर में शांतिपूर्वक संपन्न हुई मतदान प्रक्रिया, जिले में कुल 73.41 प्रतिशत रहा मतदान

Updated on:
29 Apr 2019 02:07 pm
Published on:
29 Apr 2019 01:56 pm
Also Read
View All